Move to Jagran APP

नहीं सजेंगी झांकियां, सादगी से मनेगी जन्माष्टमी

मंदिरों में इस बार नहीं की जाएगी सजावट।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 10:37 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 10:37 PM (IST)
नहीं सजेंगी झांकियां, सादगी से मनेगी जन्माष्टमी
नहीं सजेंगी झांकियां, सादगी से मनेगी जन्माष्टमी

पीलीभीत,जेएनएन: कोविड-19 महामारी के चलते इस बार भगवान कृष्ण जन्मोत्सव पर नगर के मंदिरों में कन्हैया की भव्य झांकियां नहीं सजाई जाएंगी और न ही भजन कीर्तन कर जन्म उत्सव मनाया जाएगा। सादगी से ही जन्मोत्सव का पूजन मंदिरों में होगा। उप जिलाधिकारी ने बाजार में स्थित मंदिरों का भ्रमण कर सादगी से जन्मोत्सव पूजन कार्यक्रम मनाने के निर्देश दिए। बाजार में कन्हैया के वस्त्रों की दुकानें सज गई हैं।

loksabha election banner

श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर नगर के मंदिरों में झांकियां सजाई जाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। नगर के प्रमुख सराफा चौराहा पर स्थित मठियानाथ मंदिर में 2 दिन पहले से ही कन्हैया की भव्य झांकी सजाई जाती है और जन्मोत्सव वाले दिन देर रात तक भजन कीर्तन के साथ कार्यक्रम होता है। रात्रि 12:00 बजे जन्मोत्सव होने के बाद प्रसाद वितरित किया जाता है परंतु इस बार कोविड-19 महामारी के चलते मंदिरों में भगवान कृष्ण की भव्य सुंदर झांकियां नहीं सजाई जा रही हैं। उप जिलाधिकारी चंद्रभान सिंह ने स्वयं बाजार पहुंचकर मंदिरों में सजने वाली झांकियों का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार शर्मा ने मंदिर के प्रबंधक राम किशोर गुप्ता को सादगी से जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनाने की सलाह दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.