घटतौली और फर्जीवाड़े का क्रय केंद्र पर पकड़ा खेल
बलरामपुर गांव में लगे क्रय केंद्र पर घटतौली और फर्जीवाड़े का तहसीलदार विजय कुमार त्रिवेदी ने छापामार खेल पकड़ लिया। क्रय केंद्र को तत्काल प्रभाव से कृषि उत्पादन मंडी समिति में शिफ्ट कराया गया है। जांच रिपोर्ट डीएम पुलकित खरे को भेजी जाएगी।
पीलीभीत,जेएनएन: बलरामपुर गांव में लगे क्रय केंद्र पर घटतौली और फर्जीवाड़े का तहसीलदार विजय कुमार त्रिवेदी ने छापामार खेल पकड़ लिया। क्रय केंद्र को तत्काल प्रभाव से कृषि उत्पादन मंडी समिति में शिफ्ट कराया गया है। जांच रिपोर्ट डीएम पुलकित खरे को भेजी जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्र में लगे क्रय केंद्रों पर भ्रष्टाचार का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन की तरफ से छापेमारी और कार्रवाई भी उनके हौसले पस्त नहीं कर पा रही है। इस खेल विभाग की संलिप्तता भी साफ नजर आ रही है। किसान समर्थन मूल्य पाने से वंचित रह रहे हैं। बलरामपुर में लगे क्रय केंद्र पर किसानों घटतौली और फर्जीवाड़े की लगातार शिकायतें कर रहे थे। क्रय केंद्र पर वास्तविक किसान के धान की तौल न कर माफिया के धान की खरीद की जा रही थी। किसानों को बारदाना का अभाव बताकर टरका दिया जाता था। गुरुवार को तहसीलदार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि वहां कोई किसान नहीं था। धान किसका तौला जा रहा था इसकी भी सटीक जानकारी इंचार्ज नहीं दे पाया। तहसीलदार ने बताया कि शिकायत काफी हद तक सत्य पाई गई है।