Move to Jagran APP

हड़ताल पर गए सफाई कर्मी, दिया धरना

अखिल भारतीय मजदूर ट्रेड यूनियन के आह्वान पर नगर पालिका के संविदा व स्थाई कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 07:05 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 07:05 PM (IST)
हड़ताल पर गए सफाई कर्मी, दिया धरना
हड़ताल पर गए सफाई कर्मी, दिया धरना

संवाद सहयोगी,बीसलपुर (पीलीभीत) : अखिल भारतीय मजदूर ट्रेड यूनियन के आह्वान पर नगर पालिका के संविदा व स्थाई कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। पालिका कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर धरना शुरू कर दिया है।

loksabha election banner

सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय मजदूर ट्रेड यूनियन के बैनर तले पालिका में कार्यरत स्थाई व संविदा कर्मचारी कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। मांगों के लिए पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। कर्मचारी बाद में धरना पर बैठ गए। यूनियन के अध्यक्ष आकाश कुमार वाल्मीकि ने कहा कि पालिका के सफाई कर्मचारियों का शोषण व उत्पीड़न किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी मांगों का शीघ्र ही सम्मान पूर्वक निस्तारण नहीं कराया गया तो उग्र आंदोलन छेड़ जाएगा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक सभी मांगे पूर्ण नहीं होगी हड़ताल पर धरना जारी रहेगा। धरने पर बैठने वालों में सीमादेवी, गौरी, रामदेव, बागीश कुमार, भूपेंद्र कुमार, सहित पालिका के सभी संविदा व स्थाई कर्मचारी शामिल थे। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से नगर में जगह जगह गंदगी फैली रही। जिन मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू की है उनमें सभी कर्मचारियों को वर्दी मुहैया कराए जाने, आबादी के अनुसार सफाई कर्मचारियों की तैनाती, सेवामुक्त किए गए संविदा कर्मी बंटू की सेवाएं बहाल करने, बाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिए जाने सहित एक दर्जन मांगें शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.