विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीलीभीत में स्वाइन फ्लू की दस्तक: 8 साल का बच्चा H1N1 पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Published: Tue, 01 Sep 2026 05:39 PM (IST)

पीलीभीत में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है, जिसमें पूरनपुर का आठ वर्षीय बच्चा अर्नव पुरी एच-1, एन-1 ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज है।

एआई जेनरेटेड इमेज है।

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। जिले में स्वाइन फ्लू का पहला केस सामने आ गया है। पूरनपुर के आठ वर्षीय अर्नव पुरी में एच-1, एन-1 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

स्वजन ने बताया कि बच्चे को तीन दिन से तेज बुखार, खांसी और जुकाम था। पहले उसे पूरनपुर के निजी डाक्टर को दिखाया गया, लेकिन आराम न मिलने पर चार दिन पहले बरेली के रूहेलखंड मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

उपचार के बाद बच्चे को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया, लेकिन डिस्चार्ज के बाद आई जांच रिपोर्ट में एच-1, एन-1 पाजिटिव निकला।

रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। सीएमओ कार्यालय ने बच्चे के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग और पूरनपुर क्षेत्र में सर्वे के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत में तेज बारिश का कहर: बेटे के सामने अचानक गिरा शीशम का पेड़, वृद्ध पिता की दर्दनाक मौत