तकनीकी खराबी से फिर छह घंटे बंद रही चीनी मिल
सहकारी चीनी मिल बदहाल हो गई है। मिल की मशीनरी में सोमवार की रात 12 बजे खराब हो गई।
पीलीभीत : सहकारी चीनी मिल बदहाल हो गई है। मिल की मशीनरी में सोमवार की रात 12 बजे तकनीकी खराबी आने से फिर बंद हो गई जो मंगलवार को चल सकी। इससे पूरी रात किसान अपने गन्ना वाहन लिए चीनी मिल चलने के इंतजार में पड़े रहे। मिल सुचारू रूप से न चलने के कारण पिछले चार दिनों से इंडेंट भी जारी नहीं किया गया है।
चीनी मिल का हाल अब रामभरोसे हो गया है। रोजाना फॉल्ट आने के कारण चीनी मिल घंटों बंद हो रही है। किसान अपना गन्ना कैसे बिक्री कर पाएंगे इसको लेकर उन्हें बेहद चिता सता रही है। 15 दिनों से चीनीमिल फाल्टों के कारण कई कई घंटे बंद रह चुकी है। सोमवार को अचानक रात 12 बजे तकनीकी खराबी आ गई। चीनी के साथ बैगास जाने लगी। इससे चीनी मिल का पहिया थम गया। मंगलवार को छह बजे के करीब मिल चल सकी। किसानों ने समस्या को लेकर काफी हंगामा भी किया। चीनी मिल न चलने से वाहनों का जाम लग गया। पूरी रात मिल चलने के इंतजार में किसान अपना वाहन लिए खड़े रहे। किसानों ने बताया कि एक मार्च को इंडेंट जारी किया गया था। चीनीमिल के न चल पाने और गन्ना पेराई बंद होने से उन्हें चार दिनों से इंडेंट नहीं दिया गया है। किसान पर्चियों के लिए तरस रहे हैं। उनका गन्ना खेतों में खड़ा सूख रहा है।
..
फोटो 5 पीएनपीआर 10
चीनीमिल में दो दिन से वाहन लेकर तौल के इंतजार में खड़े हैं लेकिन चीनी मिल बार-बार बंद होने से वाहन तुलने का नंबर नहीं आ पा रहा है। रातों में जागकर वाहनों की रखवाली करनी पड़ रही है।
विजय प्रकाश
..
फोटो 5 पीएनपीआर 11
मिल किस समय बंद हो जाए यह कुछ कहा नहीं जा सकता। 2 घंटे चलने के बाद 2 घंटे बंद रहती है। किसानों का लाखों क्विटल गन्ना खेतों में खड़ा है। पिछली बार की तरह समस्या खड़ी हो सकती है।
स्वराज सिंह
..
फोटो 5 पीएनपीआर 12
खेतों में अभी गन्ना खड़ा है। मिल की माली हालत को देखते हुए गन्ना बिक्री की इस बार बेहद समस्या आ रही है। मिल न चलने से पर्चियां भी नहीं मिल पा रही है। इससे गन्ना खेतों में सूख रहा है।
नदीम
..
सोमवार रात चीनी मिल होने की सूचना मिली है। केन कमिश्नर ने शीघ्र ही चीनी मिल से प्रस्ताव कराकर सेंटरों के डायवर्जन के निर्देश दिए हैं। प्रस्ताव मिलते ही सेंटरों का डायवर्जन कर दिया जाएगा।
जितेन्द्र मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी