उप गन्ना आयुक्त ने खेतों में गन्ना का लिया जायजा
सहकारी चीनी मिल के क्षेत्र में खड़े गन्ने का उपगन्ना आयुक्त ने टीम के साथ निरीक्षण किया। आधार पौधशाला के साथ अनुदान में दिए गए कृषि यंत्रों के बारे में किसानों से जानकारी की। चीनी मिल अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें किसानों के सम्पूर्ण गन्ने की पेराई करने के बाद ही मिल बंद करने के सख्त निर्देश दिए।
पूरनपुर (पीलीभीत): सहकारी चीनी मिल के क्षेत्र में खड़े गन्ने का उपगन्ना आयुक्त ने टीम के साथ निरीक्षण किया। आधार पौधशाला के साथ अनुदान में दिए गए कृषि यंत्रों के बारे में किसानों से जानकारी की। चीनी मिल अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें किसानों के सम्पूर्ण गन्ने की पेराई करने के बाद ही मिल बंद करने के सख्त निर्देश दिए।
बुधवार को उप गन्ना आयुक्त बरेली सत्येंद्र सिंह ने ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुनील कुमार शुक्ल, समिति सचिव टीएन त्रिपाठी के साथ चीनीमिल क्षेत्र में घूमकर किसानों के शेष बचे गन्ने का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों अधिकारियों को शेष बचे गन्ने की जल्द ही आपूर्ति कराने के निर्देश दिए। उपगन्ना आयुक्त ने गांव कीरतपुर के प्रगतिशील किसान चमकौर सिंह के फार्म पर स्थापित आधार पौधशाला का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय गन्ना पर्यवेक्षक प्रभु दयाल को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने फार्म पर मौजूद कृषि यंत्रों की जानकारी लेने के साथ रोटा मलचर के द्वारा तैयार गई पेड़ी के खेत का भी निरीक्षण किया। सहकारी चीनी मिल में प्रधान प्रबंधक, मुख्य गन्ना अधिकारी के साथ बैठक की। उन्होंने चीनी मिल क्षेत्र में खड़े सभी गन्ने की आपूर्ति के बाद ही चीनी मिल बंद करने के दोनों लोगों को निर्देश दिए।