पिपरिया अगरू में घरेलू हिसा रोकने के प्रति किया जागरूक
बुधवार को मरौरी विकास खंड स्थित मॉडल प्राथमिक विद्यालय पिपरिया अगरू में बालिकाओं व महिलाओं को अभियान की विषय वस्तु घरेलू हिसा पर लघु ़िफल्म दिखाकर इसे रोकने के संबंध में जागरूक किया गया। रजनी सीमा स्वातिसंधिया द्वारा इस विषय पर नाटक प्रस्तुत करके ग्रामवासियों को समझाया गया।
पीलीभीत,जेएनएन : बुधवार को मरौरी विकास खंड स्थित मॉडल प्राथमिक विद्यालय पिपरिया अगरू में बालिकाओं व महिलाओं को अभियान की विषय वस्तु घरेलू हिसा पर लघु ़िफल्म दिखाकर इसे रोकने के संबंध में जागरूक किया गया। रजनी सीमा, स्वाति,संधिया द्वारा इस विषय पर नाटक प्रस्तुत करके ग्रामवासियों को समझाया गया।
प्रधानाध्यापिका सय्यदा द्वारा अभिभावकों तथा बालिकाओं को महिला सुरक्षा नंबर एकीकृत हेल्प लाइन संख्या -112, फायर ब्रिगेड 101, महिला सहायता -1090 तथा अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर के विषय में विस्तार से बताया गया। गोष्ठी में अभिभावक शकुन्तला देवी ने अपने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी में लक्ष्मी देवी, मीना, उर्मिला देवी, रौनक, स्वाति, संध्या, विद्यालय स्टाफ सरिता मिश्रा, प्रतिभा, अभिषेक सक्सेना, आकाश भारती, सतीश कुमार, सत्यदेव शाक्य मौजूद रहे।