डरें नहीं, सूर्य ग्रहण अवलोकन के साक्षी बनें
समाधान विकास समिति विपनेट क्लब के तत्वावधान में वाट्सएप के माध्यम से 21 जून को पड़ने वाले सूर्य ग्रहण के सुरक्षित अवलोकन का अभियान चलाया जा रहा है। समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि यह सूर्य ग्रहण वलयाकार दिखाई देगा। चन्द्रमा द्वारा सूर्य का 99 प्रतिशत भाग ढक जाएगा।
जेएनएन, पीलीभीत: समाधान विकास समिति विपनेट क्लब के तत्वावधान में वाट्सएप के माध्यम से 21 जून को पड़ने वाले सूर्य ग्रहण के सुरक्षित अवलोकन का अभियान चलाया जा रहा है। समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि यह सूर्य ग्रहण वलयाकार दिखाई देगा। चन्द्रमा द्वारा सूर्य का 99 प्रतिशत भाग ढक जाएगा। पीलीभीत में यह स्थिति नहीं होगी व आंशिक रूप से सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। डरें नहीं इसे सुरक्षित अवश्य देखें। सूर्य ग्रहण पीलीभीत में प्रात: 10:25:50 बजे से आरंभ होकर 1:55:38 दोपहर तक दिखाई देगा। 12:09:25 बजे परम ग्रास ग्रहण होगा। शिक्षिका नीतू वर्मा ने बताया कि सूर्य ग्रहण सूर्य दर्शी गॉगल्स से देखें। यह सुरक्षित व सुगम है। यह काले बहुलक का बना होता है जो हानिकारक विकरणों को रोकता है। यह गॉगल्स क्लब कार्यालय पर है। वहां जाकर सूर्य ग्रहण देख सकते हैं। एक्स रे फिल्म का प्रयोग भी देखने के लिए कर सकते हैं, किंतु फिल्म अप्रयुक्त हो व उसमें कोई स्क्रैच नहीं होने चाहिए। नंगी आंखों से भूल कर भी नहीं देखें। आपकी शोध प्रवृत्ति और नवाचारी गतिविधियों को नये आयाम मिलेंगे। कुमारी पूजा को सूर्य दर्शी गॉगल्स का प्रयोग बताया गया।