भाजपा सरकार ने जनता से की वादा खिलाफी
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद ¨सह यादव ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने जनता के साथ वादा खिलाफी की है।
पीलीभीत : समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद ¨सह यादव ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने जनता के वादा खिलाफी की है। सबका साथ सबका विकास का नारा देकर केंद्र व प्रदेश में सरकार बनाने वाली भाजपा ने गरीब, किसान, नौजवान, दलित तथा पिछड़ा वर्ग को धोखा दिया है। वह पार्टी के समाजवादी विकास विजन एवं समाजिक न्याय कार्यक्रम का शुभारंभ करने के उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
सोमवार को बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव बिठौरा कलां में आयोजित कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं तथा मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें समाजवादी विचारधारा से संबंधित साहित्य दिया। साथ ही पार्टी की रीति-नीति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों को दस-दस जोन में बांटकर इसे आरंभ कर दिया गया है। पार्टी के पिछड़ा वर्ग नेताओं के नेतृत्व में दस-दस लोगों की टीमें गांवों में घूमकर सरकार की जन विरोधी नीतियों की लोगों को जानकारी देंगी। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों के आरक्षण को पिछड़े, अति पिछड़े और सर्वाधिक पिछड़ों में बांटकर इस वर्ग की ताकत को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। महेश वर्मा, अरुण वर्मा, प्रभुदयाल पासवान, गयादीन वर्मा, राजेश पटेल, मोतीराम वर्मा, राम औतार वर्मा, जागन लाल समेत कार्यकर्ता शामिल रहे।