Move to Jagran APP

बच्चों ने मनाया दशहरा, फूंका रावण का पुतला

बेन-हर गुरुकुल में बच्चों ने दशहरा उत्सव मनाया। केजी के विराज जायसवाल बाल राम के रूप में सेजल गजवानी सीता के स्वरूप में तथा रेयांश राजपूत अर्श मान हसन खान और अक्षत आदि बच्चों अन्य पात्रों के रूप धारण कर रामलीला का मंचन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 05:25 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 05:25 PM (IST)
बच्चों ने मनाया दशहरा, फूंका रावण का पुतला
बच्चों ने मनाया दशहरा, फूंका रावण का पुतला

जागरण संवाददाता, पीलीभीत: बेन-हर गुरुकुल में बच्चों ने दशहरा उत्सव मनाया। केजी के विराज जायसवाल बाल राम के रूप में सेजल गजवानी सीता के स्वरूप में तथा रेयांश राजपूत अर्श मान हसन खान और अक्षत आदि बच्चों अन्य पात्रों के रूप धारण कर रामलीला का मंचन किया। रामलीला के सभी संवाद अंग्रेजी भाषा में थे। रामलीला के माध्यम से सीता हरण राम लक्ष्मण समेत सुग्रीव की वानर सेना द्वारा लंका पर विजय प्राप्त करना और रावण का वध दिखाया गया। श्री राम व लक्ष्मण के वेश में समरचित गुप्ता, प्रखर सैनी ने रावण के पुतले का दहन करके असत्य पर सत्य की विजयी पताका लहराई।

loksabha election banner

विद्यालय के मैनेजिग ट्रस्टी गुरदित्त सिंह ने बच्चों को बताया कि विद्यालय में इस प्रकार सामूहिक रूप से उत्सव मनाने से हमारी भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है,क्योंकि भारत ही वह देश है जहां भिन्न-भिन्न धर्म और संप्रदायों के लोग रहते हैं। धार्मिक पर्व एकता व भाईचारे का संदेश देते हैं।

शैमरॉक किरन स्कूल में दुर्गा पूजा व दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण व कौशल्या का वेश धारण कर श्रीरामलीला का मंचन किया। रावण का पुतला दहन कर बच्चों ने एक दूसरे को विजयदशमी के पर्व की बधाई दी। दुर्गा पूजा कार्यक्रम में छात्रा आध्या ने मां दुर्गा व देव रमानी ने सिंह का किरदार निभाया। प्रधानाचार्या अदिति सक्सेना ने बच्चों को विजयदशमी का महत्व बताया। लिटिल एंजिल्स स्कूल में रावण दहन कर दशहरा उत्सव मनाया गया। स्कूल के प्रांगण में रावण का एक विशालकाय पुतला बनाया गया जिसका दहन स्कूल शिक्षक नरेंद्र गंगवार ने किया। शिक्षिका सुनीता ने बच्चों को दशहरा पर्व का महत्व व उद्देश्य समझाया। रावण के पुतला दहन कर आतिशबाजी छुड़ाई गई। प्रबंधक डॉ. संजीव अग्रवाल ने बच्चों को बताया कि दशहरा हिंदुओं का राष्ट्रव्यापी पर्व है।

डिवाइन कॉलेज में रामनवमी व दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में रामलीला का आयोजन किया गया। अच्छाई पर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन परम्परागत तरीके से किया गया। महाविद्यालय निदेशिका चारू धवन एवं चेयरमैन आरके धवन के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

स्प्रिंगडेल कालेज में दशहरे का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुभारम्भ विद्यालय की निदेशिका सरोज जगोता व प्रधानाचार्या प्रिया आनंद ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। रामलीला मंचन में पुनीत, यश सौम्या आकाश, रणवीर, सार्थक कृष्णा, राहुल, गार्गी, भावना, पूजा, सहजप्रीत अंशिका नैनसी, लिटिल, खुशी शिखा योगिता, दीपक गंगवार, सागर, यश, एजाज, शिवम, मानस, अंश आयुष, गुरलीन आमना, गुरुशरण, आदित्य मिश्र, एकांश अर्पित तनिष्का, जसमन, मयंक विराट अभिनय कृष्णा नवराज , सिमरजीत, आदि ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.