श्रीकृष्ण और रुकमणी के विवाह पर बरसे फूल
पूरनपुर (पीलीभीत) : भगवान श्रीकृष्ण और रुकमणी के विवाह की कथा का रसपान कथावाचक पंडित मोहन कृष्ण शास्
पूरनपुर (पीलीभीत) : भगवान श्रीकृष्ण और रुकमणी के विवाह की कथा का रसपान कथावाचक पंडित मोहन कृष्ण शास्त्री ने कराया। इस दौरान मनमोहक झांकियां भी सजाई गईं। श्रद्धालुओं ने विवाह की लीला के समय पुष्प वर्षा कर जयकारे लगाए। रात को ब्रज की फूलों की होली खेली गई। कथा का समापन भंडारे के साथ हो गया।
माधोटांडा के श्री माधोमुकुंद जी महराज मंदिर में राधामाधव संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय सुरेश चंद्र अग्रवाल की याद में भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया। भगवान की मनोहारी झांकियां भी सजाई गईं जिन्होंने हार पहनाकर झांकी में चार चांद लगा दिए। रविवार की शाम को ब्रज की फूलों की होली खेली गई। आयोजन नवीन अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को सुबह 11 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय निवासियों के अलावा पूरनपुर, कलीनगर व पीलीभीत से राधामाधव संकीर्तन मंडल के पदाधिकारी ने प्रतिभाग किया।