Move to Jagran APP

शिव शंकर त्रिपुरारी तेरी महिमा जग से न्यारी

महाशिवरात्रि पर्व नगर समेत पूरे जिले में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 11:31 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 11:31 PM (IST)
शिव शंकर त्रिपुरारी तेरी महिमा जग से न्यारी
शिव शंकर त्रिपुरारी तेरी महिमा जग से न्यारी

पीलीभीत : महाशिवरात्रि पर्व नगर समेत पूरे जिले में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक करते हुए विधि-विधान से पूजन किया। कई स्थानों पर शिव बरात शोभायात्रा भी निकाली गई।

prime article banner

सोमवार को सुबह से ही नगर के गौरीशंकर मंदिर में भक्त उमड़ने लगे। देखते ही देखते दर्शन पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। यहां सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाई गई। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही भगवान गौरीशंकर का पूजन किया। सायं को श्रृंगार आरती देखने के लिए भी बड़ी संख्या में भक्त जुटे। स्टेशन रोड स्थित अ‌र्द्ध नारीश्वर शिव मंदिर, दूधिया नाथ महादेव मंदिर, बल्लभ नगर के ओंकारेश्वर महादेव शिव मंदिर, एलएच फैक्ट्री कॉलोनी के कुंडेश्वर नाथ महादेव मंदिर समेत अन्य मंदिरों में लगभग पूरे दिन भक्तों का आवागमन होता रहा। सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय परिसर में स्थित शिव मंदिर में श्रीरामचरित मानस का अखंडपाठ शुरू किया गया। नगर में आकर्षक झांकियों के साथ भगवान शिव की बरात निकाली गई। जिसे देखने के लिए सड़कों के किनारे लोगों की भीड़ लगी रही। मंगलवार को शिव मंदिरों में कढ़ी-चावल का भंडारा किया जाएगा।

बीसलपुर : सुबह से ही महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिवभक्तों में उत्साह दिखाई देने लगा। शिवालयों में पूजा अर्चना करने वाले भक्तों की भीड़ एकत्र होनी शुरू हो गई। गुलेश्वरनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्राचीन शिवलिग पर जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर पूजा की। भगवान शिव के जयकारों से शिवालय गुंजायमान हो उठे। नगर के मुहल्ला दुबे स्थित सिंहजी मढ़ी परिसर में महाशिवरात्रि महोत्सव संरक्षक मनोज गुप्ता व मंदिर के पुजारी बाबा श्यामदास के नेतृत्व में मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। शाहूजी महाराज पब्लिक स्कूल में छात्र छात्राओं ने भगवान शिव की सुंदर झाकियां प्रस्तुत कीं। विद्यालय के प्रबंधक चन्द्रपाल मौर्य ऊषा गंगवार समेत विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजद रहे। सुखदेवी मेमोरियल इंटर कालेज आजमपुर बरखेड़ा में भी बच्चों ने भगवान शिव पार्वती की झांकियां प्रस्तुत कीं। बच्चों को विद्यालय के सरंक्षक जगदीश प्रसाद गंगवार, प्रबंधक अजय गंगवार द्वारा पुरस्कृत किया गया।

दियोरिया: गांव में महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। मंदिरों में सुबह से ही भगवान शिव की पूजा करने वाले भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई। सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। महिलाओं ने ढोल मंजीरे बजाकर शिवभक्ति के गीत गाए।

गजरौला : गांव भूड़ा सरौंधा में व थाना गजरौला के जंगल के अधबना शिव मंदिर पर भक्तों की लगी भीड़ रही। भक्तों ने व्रत रखकर शिव की आराधना की। मंदिर गांव से 3 किलोमीटर की दूरी पर जंगल के बीच पीलीभीत के नेशनल हाईवे के पास बना है। जगह-जगह से लोग यहां पर आते और भगवान शिव की आराधना करते हैं। बेबी सिंह कॉलोनी में 23फरवरी को बंगाली समुदाय के लोग कावड़ लेकर हरिद्वार गए थे। महाशिवरात्रि के पर्व पर वापसी हुए हैं। कॉलोनी के लोगो ने भव्य स्वागत किया। शाम को कॉलोनी व मंदिरों में भजन कीर्तन हुए।

कलीनगर : महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। भगवान शिव को दूध, फूल, धतूरा आदि चढ़ाकर मन्नत मांगी। तहसील क्षेत्र के ओड़ाझार,गोमती उद्गम स्थल, ठाकुर द्वारा मंदिर माधोटांडा में लोगों ने पूजा अर्चना की। गोमती उद्गम स्थल पहुंचे कांवड़िए मां गोमती का पवित्र जल लेकर इकोत्तरनाथ को रवाना हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.