स्कूली बच्चों ने शुरू किया होली का धमाल
स्कूली बच्चों में होली का धमाल शुरू कर दिया है। स्कूल में छुट्टी होते ही बच्चे गुलाल उड़ाने लगते हैं। बाहर निकलने के बाद तो देर तक एक-दूसरे को गुलाल मलने के बाद ही रंगे पुते चेहरे लेकर घरों को वापस लौटते हैं।
पीलीभीत : स्कूली बच्चों में होली का धमाल शुरू कर दिया है। स्कूल में छुट्टी होते ही बच्चे गुलाल उड़ाने लगते हैं। बाहर निकलने के बाद तो देर तक एक-दूसरे को गुलाल मलने के बाद ही रंगे पुते चेहरे लेकर घरों को वापस लौटते हैं। अनेक बच्चे को रंग-गुलाल अपने बस्ते में रखकर स्कूल पहुंचते हैं। उन्हें छुट्टी होने का इंतजार रहता है। उधर, कुमार तनय महिला संगठन के होली उत्सव में भी खूब गुलाल उड़ा। ढोलक की थाप पर होली के गीत गाए गए।
शनिवार को स्कूलों में छुट्टी होते ही बाहर निकलने वाले बच्चे गुलाल लेकर एक-दूसरे के चेहरे रंगने लगे। सड़कों पर भी जमकर बच्चों ने मस्ती की। दरअसल रंगों की होली भले ही 21 मार्च को हैं लेकिन बच्चों में इसकी खुमारी चढ़ने लगी है। गत दिवस अवंती बाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने जमकर होली खेली। छुट्टी होते ही परिसर से बाहर निकलने से पहले एक-दूसरे पर खूब गुलाल उड़ेला गया। बाद में रंग-बिरंगे चेहरे के साथ घरों को लौटीं। उसी तरह से आज भी कई स्कूलों के बच्चों ने गुलाल खेला। उधर मुहल्ला साहूकारा में कुमार तनय धर्मशाला में महिला संगठन की ओर से होली उत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान कार्तिकेय की प्रार्थना की गई। इसके बाद ढोलक की थाप पर होली के गीत गाते हुए महिलाओं ने नृत्य किया। कई प्रतियोगिता के साथ लकी ड्रा कार्यक्रम हुआ। प्रतियोगिताओं में शीला गुप्ता प्रथम व राधा गुप्ता दूसरे स्थान पर रहीं। लकी ड्रा की विजेता सोमना गुप्ता बनीं। कार्यक्रम में संगठन की अध्यक्ष चंद्रप्रभा, मंत्री राधा गुप्ता, सविता, संगीता, अनीता, शिप्रा, शिवानी, बीना, ममता समेत अन्य महिलाओं ने प्रतिभाग किया। शहर में अनेक स्थानों पर सजाई जा रही होलिका
-कोतवाली क्षेत्र में 73 और सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में 79 स्थानों पर होता है होलिका दहन
फोटो-16पीआइएलपी-32
जासं पीलीभीत : शहर के विभिन्न मुहल्लों में होलिका सजाई जा रही है। होली के लिए लकड़ियां रखने का काम कई दिन पहले ही शुरू हो गया है। अब लगातार होलिका को ऊंचा किया जा रहा है। नगर पालिका की ओर से होलिका स्थलों की ओर जाने वाले मार्गों की सफाई कराई जा रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र में 73 स्थानों पर होलिका दहन होता है जबकि सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत 79 स्थानों पर होली जलेगी। पुलिस की ओर से होलिका स्थलों की सुरक्षा भी की जा रही है। जिससे कहीं कोई विवाद की स्थिति न बने। होलिका दहन उन्हीं स्थानों पर होना है, जो पहले से पुलिस के त्योहार रजिस्टर में दर्ज हैं। होलिका स्थलों की व्यवस्था से जुड़े लोगों का कहना है कि अभी सजावट का काम होना शेष रह गया है। सजावट का कार्य बीस मार्च को सुबह से ही शुरू हो जाएगा, जिसे दोपहर बाद तक पूरा कर लिया जाएगा। पुरोहितों के अनुसार शुभ मुहूर्त में होलिका दहन होगा। इसके लिए अभी कोई समय तय नहीं हो सका है।