विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंस्टा पर दोस्ती फिर शुरू हुआ ठगी का जाल, पीलीभीत के युवक से माल्टा का वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर ठगा

Published: Wed, 09 Sep 2026 10:48 AM (IST)

Pilibhit News: पीलीभीत के मोहम्मद अफरोज से माल्टा का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 2.90 लाख रुपये की ठगी ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. माल्टा वर्क वीजा के नाम पर ठगी।

  2. पीलीभीत के युवक से 2.90 लाख रुपये हड़पे।

  3. रांची की महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज।

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। Pilibhit News: खुशबू एन्क्लेव बरेली के निवासी मोहम्मद अफरोज से माल्टा का वर्किंग वीजा लगवाने के नाम पर 2.90 लाख रुपये हड़प लिए गए। अमरिया थाने में भारतीय मूल की मोनिकालिका मुंडा निवासी नामकुम जोरार रांची झारखंड के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि वह वर्ष 2023 से 2024 तक आर्मेनिया में वर्क वीजा पर काम करता था और वीजा अवधि खत्म होने पर भारत लौट आया था।

इसी दौरान उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर मोनिकालिका मुंडा से हुई थी जो खुद भी विदेश में वर्क वीजा पर काम करने का दावा करती थी।

महिला ने 2.90 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए

आरोप है कि 15 दिसंबर 2024 को महिला ने उसे वाट्सएप कॉल कर कहा कि उसका भाई माल्टा का वर्किंग वीजा लगवाता है और वह उसे भी माल्टा भिजवा देगी। इसके लिए पांच लाख 40 हजार रुपये खर्च आने की बात कही गई। महिला की बातों में आकर अफरोज ने अपने मंझोला निवासी भांजे अजमल के खाते से अलग-अलग तिथियों में कुल 2.90 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम लेने के बाद न तो वीजा लगवाया गया और न ही पैसे लौटाए गए।

बरेली के युवक ने अमरिया थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

आरोपित महिला ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया और संपर्क तोड़ दिया। पीड़ित ने कई बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी से कब होगी मानसून की विदाई? सामने आया IMD का अपडेट; लखनऊ में आज बढ़ेगी उमस

रांची निवासी महिला पर धोखाधड़ी का आरोप

थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपित महिला को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पहली इलेक्ट्रिक AC डबल डेकर बस शुरू: गोरखपुर में रूट तय, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा