दीपावली के लिए झालरों की बिक्री शुरू
दीपावली पर्व के लिए बाजार में इलैक्ट्रानिक झालरों की बिक्री शुरू हो गई है। बाजार में बिक्री होने वाली झालरें लोगों के लिए काफी भा रही हैं।
संस, बीसलपुर (पीलीभीत) : दीपावली पर्व के लिए बाजार में इलैक्ट्रानिक झालरों की बिक्री शुरू हो गई है। बाजार में बिक्री होने वाली झालरें लोगों के लिए काफी भा रही हैं। 27 अक्टूबर को होने वाले दीपावली पर्व को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। घरों की सजावट के लिए लोग बिजली की झालरें डालकर रोशनी करते हैं। बाजार में पिछले कई दिनों से इलेक्ट्रानिक झालरों की बिक्री शुरू हो गई है। चाइनीज की झालरें लोगों को काफी भा रही हैं। वह पचास रुपये से 5 सौ रुपये प्रति झालर की के हिसाब से बिक्री हो रही हैं। मुख्य बाजार के अलावा कई स्थानों पर बिजली की झालरें बिक्री के लिए रखी हुई हैं। रात्रि में इनकी बिक्री खूब हो रही है।