साइबेरियन पक्षियों के आने से डैम हुआ गुलजार
शारदा सागर डैम में हर साल की तरह साइबेरियन पक्षियों के आने से डैम गुलजार हो गया है।
पीलीभीत : शारदा सागर डैम में हर साल की तरह साइबेरियन पक्षियों के आने से डैम गुलजार होने लगा है। शारदा सागर डैम विदेशी मेहमान साइबेरियन पक्षियों की चहचहाने से गुंजायमान हो रहा है तथा उधर साइबेरियन पक्षियों का अवैध शिकार भी शुरू हो गया है।
शारदा सागर डैम में इस समय मछली की आड़ में साइबेरियन पक्षी का शिकार चरम सीमा पर हो रहा है ज्यादातर शिकार रमनगरा और महाराजपुर गांव के शिकारियों द्वारा जहरीला पदार्थ का उपयोग करके मेहमान पक्षियों का शिकार करके गांव में 200 रुपये में जोड़ा के दर से बेचा जा रहा है। इस समय शिकारियों का हौसला काफी बढ़ा हुआ है बेखौफ होकर शिकारी इस धंधे को अंजाम दे रहे हैं शिकारी रात के अंधेरे में शारदा सागर डैम में शिकार के लिए जाते हैं और पूरी रात शिकार कर सुबह चार बजे घर को वापस आते हैं। यहां सब जान कर भी बनवा गुमान है तराई क्षेत्र के इन गांव के शिकारियों द्वारा हद से ज्यादा साइबेरियन पक्षी के साथ साथ अन्य जीवों का अवैध शिकार खुलेआम शिकारी कर रहे हैं। नोजल्हिया चौकी वन दारोगा गिरीश कुमार का कहना है अवैध शिकार रोकने के लिए लगातार सतर्कता बरती जा रही है।