Move to Jagran APP

भाजपा ही कराएगी राम मंदिर निर्माण : प्राची

विश्व हिन्दू परिषद की वरिष्ठ ने साध्वी प्राची ने कहा कि अयोध्या में प्रस्तावित भगवान राम का मंदिर बनवाएगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 07:17 AM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 07:17 AM (IST)
भाजपा ही कराएगी राम मंदिर निर्माण : प्राची
भाजपा ही कराएगी राम मंदिर निर्माण : प्राची

पीलीभीत : विश्व हिन्दू परिषद की वरिष्ठ ने साध्वी प्राची ने कहा कि अयोध्या में प्रस्तावित भगवान राम का भव्य मंदिर न्यायालय का फैसला आने के बाद भाजपा द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस मंदिर का निर्माण कराए जाने में रोड़ा अटका रही है।

loksabha election banner

साध्वी प्राची रविवार को नगर की त्रिलोकीपुरम कालोनी में संगठन के नेता शिवतीर्थ उपाध्याय के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं। प्रस्तावित राममंदिर का निर्माण कब होगा, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कराया जाएगा। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसलिए न्यायालय का फैसला आने के बाद ही मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लंबे समय से इस कार्य में बाधा उत्पन्न करती रही है। कांग्रेस नहीं चाहती कि राममंदिर का निर्माण हो। लोकसभा के होने वाले चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा पुन: पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी। देश का भला चाहने व देश को लूटने वालों की परख जनता को हो गई है। अब ऐसे लोगों के हाथों में जनता सत्ता की बागडोर नहीं सौंपेगी जो अपनी तिजोरियां भरेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का काम परिवर्तन लाना होता है। भाजपा सरकार ने विभिन्न लाभकारी योजनाएं चलाकर विकास अनूठा इतिहास रचा है। अच्छे समाज का निर्माण करने में महिलाओं का विशेष योगदान होता है। मां अच्छे संस्कार देकर अपने बच्चों को अच्छा नागरिक बनाती है। उन्होंने कहा कि देश को संस्कारवान लोगों की आवश्यकता है। इस मौके पर हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष मनीष ¨सह, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, पूर्व पालिका सभासद शिवेंद्र शुक्ला, धर्म जागरण मंच के अध्यक्ष राजेश दुबे, संजय शर्मा, जोगेंद्र ¨सह, सुधीर शुक्ला सहित विभिन्न हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.