रोडवेज बसों का संकट, डग्गामार वाहनों से सफर
अमरिया क्षेत्र में रोडवेज बसों की भारी कमी है। इस वजह से यात्रियों को खटारा प्राइवेट बसों अथवा डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सिर्फ एक बस संचालित हो रही है। वह भी शाम के समय दिल्ली के लिए चलती है।
पीलीभीत,जेएनएन :अमरिया क्षेत्र में रोडवेज बसों की भारी कमी है। इस वजह से यात्रियों को खटारा प्राइवेट बसों अथवा डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सिर्फ एक बस संचालित हो रही है। वह भी शाम के समय दिल्ली के लिए चलती है।
क्षेत्रीय लोग जिला मुख्यालय अथवा उत्तराखंड के सितारगंज, ऊधमसिंह नगर या हल्द्वानी जाने आने के लिए प्राइवेट बसों व डग्गामार वाहनों से सफर करते हैं। इन वाहनों के संचालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल करते हैं। अमरिया से पीलीभीत के लिए लगभग एक सौ टेंपो कुछ दलालों के माध्यम से रोजाना चल रहे हैं। इनमें क्षमता से अधिक सवारियां ढोई जा रही हैं। ऐसे में हादसे की भी आशंका बनी रहती है। टेंपो पलटने के कई हादसे हो चुके हैं। क्षेत्रवासी रोडवेज बसों के संचालन की मांग कई बार चुके लेकिन अभी तक इसकी व्यवस्था अभी तक नहीं हो सकी है।
पीलीभीत अमरिया रोड डग्गामार वाहनों के हवाले है। ये वाहन सवारियां ज्यादा भर लेते हैं। फिर तेज गति से वाहन को सड़क पर दौड़ा देते हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
मुस्ताकुल मदार अमरिया रोड पर रोडवेज बसों का संचालन होना चाहिए , जिससे यात्रियों को काफी सुविधा हो जाएगी। समय की भी बचत होगी। अभी तो प्राइवेट सवारियों का इंतजार करना पड़ता है।
राम सिंह
सड़क पर डग्गामार वाहन ओवरलोड सवारियां भरकर दौड़ाते हैं। जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतें होती हैं। मनचाहा किराया वसूल करते हैं। लोगों को मजबूरी में सफर करना पड़ता है।
मखदूम शाह अमरिया से पीलीभीत अथवा सितारगंज जाने के लिए रोडवेज बसों की व्यवस्था नहीं है। टुकड़ों में सफर करना पड़ता है, जिससे समय के साथ साथ किराया भी अधिक लगता है। अगर शाम को देर हो जाए तो सवारी नहीं मिलती है।
रमेश चंद्र अमरिया से दिल्ली के लिए रोडवेज बस जाती है। अमरिया पीलीभीत रोड पर यात्रियों के लिए रोडवेज बस की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को अवगत कराया जाएगा।
चंद्रभानु सिंह,एसडीएम अमरिया