हवन कर कुरीतियों को मिटाने का संकल्प
समाज से कुरीतियां मिटाने को संकल्परत गायत्री परिवार के लोगों ने गायत्री शक्तिपीठ परिसर में दशहरा के पर्व पर सामूहिक यज्ञ का आयोजन कर देश व नगर की शांति की आराधना मां गायत्री से की।
By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Oct 2019 07:58 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 06:27 AM (IST)
संस,बीसलपुर (पीलीभीत) : समाज से कुरीतियां मिटाने को संकल्परत गायत्री परिवार के लोगों ने गायत्री शक्तिपीठ परिसर में दशहरा के पर्व पर सामूहिक यज्ञ का आयोजन कर देश व नगर की शांति की आराधना मां गायत्री से की। मंगलवार को विजयादशमी पर्व के अवसर पर असत्य पर सत्य की विजय को लेकर समाज व देश से कुरीतियों को मिटाने का संकल्प लिए हुए गायत्री परिवार के अनुयायी बड़ी संख्या में गायत्री पीठ पर सुबह दस बजे एकत्र हुए। शक्तिपीठ के प्रमुख सत्यपाल यादव के द्वारा सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें