Move to Jagran APP

शौचालय जा रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

शुक्रवार तड़के घर के पास बने शौचालय में जा रही किशोरी को रास्ते में घात लगाए बैठे तीन लोगों ने दबोच लिया। पास के खाली पड़े मकान में ले जाकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। एक युवक मौके पर देखरेख में लगा रहा। परिजनों के ढूंढने पर किशोरी अर्धनग्न हालत में मकान में दर्द से तड़पती मिली। एक अन्य मामले में बालिका को आइसक्रीम का लालच देकर युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 10:33 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 10:33 PM (IST)
शौचालय जा रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
शौचालय जा रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

जेएनएन, पूरनपुर (पीलीभीत) : शुक्रवार तड़के घर के पास बने शौचालय में जा रही किशोरी को रास्ते में घात लगाए बैठे तीन लोगों ने दबोच लिया। पास के खाली पड़े मकान में ले जाकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। एक युवक मौके पर देखरेख में लगा रहा। परिजनों के ढूंढने पर किशोरी अर्धनग्न हालत में मकान में दर्द से तड़पती मिली। एक अन्य मामले में बालिका को आइसक्रीम का लालच देकर युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी शुक्रवार की तड़के घर के बाहर बने शौचालय में जा रही थी। रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे तीन लोगों ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। मुंह में कपड़ा ठूंस कर खाली पड़े मकान में ले गए। दो आरोपितों ने उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। काफी देर तक जब किशोरी घर नहीं आई तो परिजन उसे ढूंढने निकले। किशोरी खाली पड़े मकान में अर्धनग्न हालत में दर्द से तड़पती मिली। आरोपितों से शिकायत की तो वह लड़ने को तैयार हो गए। पुलिस ने गौरव, बंशी, रामदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में नगर के एक मुहल्ले में रहने वाली 13 वर्षीय बालिका बच्चों के साथ 23 मई को खेल रही थी। बालिका की मां का आरोप है कि पड़ोसी से तीन माह पहले कहासुनी हो गई थी। पड़ोस का युवक उसे आइसक्रीम दिलाने का झांसा देकर घर में ले गया। घर में घुसते ही युवक के पिता और भाई ने दरबाजा बंद कर लिया। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसबीच बालिका गुमसुम रहने लगी। उसे बुखार भी आया गया। अक्सर रोती रहती थी। 5 दिन बाद 28 मई को बालिका ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मां की तहरीर पर सागर, ब्रजेश और रेनू के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि बालिका और किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। विवेचना के बाद आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.