उमड़ेंगे बादल, हल्की बारिश की संभावना
सुबह के समय आसमान पर बादल उमड़े और कुछ देर तक हल्की बारिश हुई। दोपहर में बादल छंटे तो तीखी धूप खिल उठी। ऐसे में वातावरण में उमस भरी गर्मी पैदा हो गई। रविवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना जताई गई है।
पीलीभीत,जेएनएन : सुबह के समय आसमान पर बादल उमड़े और कुछ देर तक हल्की बारिश हुई। दोपहर में बादल छंटे तो तीखी धूप खिल उठी। ऐसे में वातावरण में उमस भरी गर्मी पैदा हो गई। रविवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना जताई गई है।
शनिवार को प्रात: करीब पांच बजे आसमान पर बादल उमड़ आए। इसके बाद रिमझिम बारिश होने लगी। करीब पंद्रह मिनट तक बारिश हुई। हालांकि आसमान पर बादल फिर भी बने रहे। दोपहर में बादल छंटने पर आसमान साफ हो गया। इससे तीखी धूप खिली। इस वजह से उमस भरी गर्मी पैदा हो गई। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 31.4 तथा न्यूनतम 24.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। डॉ. ढाका ने बताया कि रविवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है। आसमान पर बादल उमड़ेंगे तथा कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है।