Move to Jagran APP

सुबह से दोपहर तक हुई बारिश

सावन का महीना जाते जाते खूब भिगो रहा है। सुबह से दोपहर तक बारिश होती रही। इससे तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। फसलों को इससे काफी फायदा मिला। हालांकि शहर में बारिश का पानी घंटों तक सड़कों पर भरा रहा। लगातार बारिश की वजह से बाजार की रौनक गायब रही।

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 10:43 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 10:43 PM (IST)
सुबह से दोपहर तक हुई बारिश
सुबह से दोपहर तक हुई बारिश

पीलीभीत,जेएनएन : सावन का महीना जाते जाते खूब भिगो रहा है। सुबह से दोपहर तक बारिश होती रही। इससे तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। फसलों को इससे काफी फायदा मिला। हालांकि शहर में बारिश का पानी घंटों तक सड़कों पर भरा रहा। लगातार बारिश की वजह से बाजार की रौनक गायब रही।

loksabha election banner

गुरुवार को सुबह करीब सवा नौ बजे अचानक तेज बारिश होने लगी। दोपहर तक कभी तेज तो कभी मद्धिम बारिश होती रही। इससे तापमान में अच्छी खासी गिरावट आ गई। इससे मौसम सुहाना हो गया। बरसात से गन्ना और धान की फसलों को भी फायदा पहुंचा। हालांकि आसमान पर बादल तो सुबह से ही छाए रहे। दोपहर तक लगातार बारिश होते रहने बाजार की रौनक गायब रही। दोपहर बाद मौसम साफ हुआ तो लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंचने लगे। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी शैलेंद्र सिंह ढाका के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान घटकर 28.6 तथा न्यूनतम 23.1 डिग्री रह गया। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 90 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी आसमान पर बादल उमड़ेंगे। कहीं कहीं हल्की बारिश भी होने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.