रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
पिछले कई दिनों से तेज गर्मी पड़ रही थी लेकिन शुक्रवार को सुबह से आसमान पर बादल छाए और रिमझिम बारिश हुई।
पीलीभीत : पिछले कई दिनों से तेज गर्मी पड़ रही थी लेकिन शुक्रवार को सुबह से आसमान पर बादल उमड़ने लगे। पहले तो बूंदाबांदी हुई परंतु दोपहर में रिमझिम बारिश करीब आधा घंटे तक होती रही। इससे मौसम सुहाना हो जाने के साथ ही धान की फसल को भी फायदा पहुंचा है। अभी अगले दो दिनों तक हल्की से सामान्य बारिश होने की संभावना बताई गई है। शुक्रवार को सुबह धूप खिली लेकिन कुछ देर बाद ही बादल उमड़ने लगे। दस बजे के करीब बूंदाबांदी हुई। इसके बाद थम गई। दोपहर में फिर रिमझिम बारिश करीब आधा घंटे तक हुई। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र ¨सह ढाका के अनुसार अगले दो दिनों तक हल्की से सामान्य बारिश होने की संभावना है। इस समय धान की फसल को पानी की जरूरत भी रही है। ऐसे में धान के लिए यह हल्की बारिश बहुत फायदेमंद रही है। गन्ना के लिए भी बारिश अच्छी लेकिन हवा नहीं चले। हवा चलने से गन्ना गिर सकता है।
पूरनपुर : किसानों को फसलें पैदा करने के लिए बीज के साथ खाद और पानी की आवश्यकता होती है। इसमें सबसे अधिक लागत धान की फसल की ¨सचाई करने में आती है। इस बार बरसात बहुत तो नहीं हुई लेकिन फसलों को जरूरत होने पर बरसात का पानी मिलता रहा। शुक्रवार को भी दोपहर में बादल छाए और रिमझिम बरसात हुई। इससे इस समय फल रही धान की फसल को भरपूर फायदा हुआ। इस बार समय समय पर बरसात से ¨सचाई हो जाने से उत्पादन अच्छा रहने की उम्मीद है। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं गन्ने की फसल को भी बरसात से काफी राहत मिली है।
---------------