विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूरनपुर में आधी रात को बिजली घर पर हंगामा: अघोषित कटौती से भड़के सैकड़ों ग्रामीण, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Published: Thu, 17 Sep 2026 02:37 PM (IST)

पूरनपुर में आधी रात को सैकड़ों उपभोक्ताओं ने अघोषित बिजली कटौती के विरोध में बिजली घर पर प्रदर्शन किया। पुलिस ...और पढ़ें

HighLights

  1. लगातार हो रही अघोषित कटौती के विरोध में बड़ी संख्या में हुए एकत्र

  2. इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ पहुंचे, बमुश्किल शांत कर भेजा घर

संवाद सहयोगी, पूरनपुर (पीलीभीत)। अघोषित बिजली कटौती के विरोध में आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों उपभोक्ताओं ने मंगलवार की आधी रात को बिजली घर पर पहुंचकर हंगामा किया। तत्काल व्यवस्था सुधारे जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। पुलिस ने उपभोक्ताओं को शांत कर घर भेजा।

शेरपुर कलां, जटपुरा, हरीपुर, गजरौला और बिलहरी सहित करीब आधा दर्जन गांवों के उपभोक्ताओं का कहना है कि रात के समय क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था अत्यंत खराब हो गई है। बिना किसी पूर्व सूचना के लगातार अघोषित कटौती की जा रही है।

स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि कई वार पूरी रात बिजली गुल रहती है। रात में बिजली न होने से ग्रामीण, व्यापारी, महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे सो नहीं पाते। उन्हें भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण दुकानों का काम प्रभावित हो रहा है। कटौती का कोई स्पष्ट समय निहित नहीं है। यदि किसी तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति बाधित होती है तो क्षेत्र के उपभोक्ताओं को इसकी पूर्व निर्धारित सूचना दी जाए।

शेरपुरकलां फीडर की वि‌द्युत व्यवस्था की तत्काल जांच कराई जाए। बिजली घर पर हंगामा की सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली पवन पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने उपभोक्ताओं को बमुश्किल समझाकर घर भेजा। घंटों अफरा तफरी का माहौल रहा।

यह भी पढ़ें- 'जिंदा तो छोड़ो, मरने के बाद भी नर्क!' पीलीभीत में जलभराव के बीच से निकली महिला की अंतिम यात्रा