विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोवंशीय पशु के वध में एक गिरफ्तार , चार फरार

By JagranEdited By:
Published: Thu, 05 Apr 2018 10:50 PM (IST)

पीलीभीत : पुलिस ने मकान में छापा मारकर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार युवक मौके से भाग गए।

गोवंशीय पशु के वध में एक गिरफ्तार , चार फरार
गोवंशीय पशु के वध में एक गिरफ्तार , चार फरार

पीलीभीत : पुलिस ने मकान में छापा मारकर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए युवक के पास से चार गोवंशीय पशुओं के साथ ही वध करने में प्रयोग किए जाने वाले हथियार भी बरामद कर लिए। पांच लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया किया गया है। युवक को चालान कर जेल भेज दिया गया।

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव भिखारीपुर के अबरार के मकान में गोवंशीय पशु का वध किए जाने की सूचना पर पुलिस ने मकान में छापा मारा। पुलिस को देख कर चार युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने भिखारीपुर के भूरा पुत्र हनीफ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित युवक ने साथी अबरार, बदरूल, शकील व छुटका का नाम बताया।