विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीलीभीत में लालच देकर ईसाई बनाने का प्रयास, विश्व हिंदू परिषद ने दर्ज कारया FIR

Published: Mon, 25 May 2026 01:52 AM (GMT+05:30)

पीलीभीत में अनोखे सिंह नौकरी और शादी का लालच देकर हिंदुओं को ईसाई बनाने का प्रयास कर रहा था। विश्व ...और पढ़ें

प्रलोभन देकर ईसाई बनाने का प्रयास। AI जेनेरेटेड फोटो

प्रलोभन देकर ईसाई बनाने का प्रयास। AI जेनेरेटेड फोटो

HighLights

  1. नौकरी-शादी का लालच देकर धर्म परिवर्तन का प्रयास।

  2. विश्व हिंदू परिषद ने आरोपी अनोखे सिंह को पकड़ा।

  3. यूपी धर्म परिवर्तन कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज।

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। नौकरी एवं शादी का प्रलोभन देकर हिंदुओं को ईसाई बनाने का प्रयास किया जा रहा था। रविवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोपित अनोखे सिंह को पकड़ लिया। उससे धार्मिक साहित्य बरामद हुआ।

कई ग्रामीणों ने बयान दिए कि वह पूर्व में भी गांव में घर-घर घूमकर प्रलोभन देता था। उसके विरुद्ध उप्र विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन संप्रेषण अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी लिखी गई है।

विश्व हिंदू परिषद के मंडल कार्यवाह गौरव गुप्ता ने बताया कि जोगराजपुर गांव में अनोखे सिंह आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के घर जा रहा था। उन्हें धार्मिक पत्रक देते समय प्रलोभन देता कि नौकरी लगवा देगा। अविवाहित युवकों की शादी करा देगा। इसके बदले ईसाई धर्म अपनाना पड़ेगा।

वह उनकी दुकान के आसपास भी लोगों को भ्रमित कर रहा था। उनके टोकने पर उन्हें भी पत्रक देकर ईसाई बनने को कहा। इसकी जानकारी पर अन्य कार्यकर्ताओं को बुला लिया गया। इसके बाद अनोखे से पूछताछ की गई। गौरव व अन्य कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सीओ प्रतीक दहिया ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता आरोपित अनोखे सिंह को पकड़कर थाने लाए थे। आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।

देर शाम, आरोपित का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। उसमें वह ईसाई धर्म प्रचार की बात स्वीकार रहा। यह वीडियो विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं से बातचीत के समय का है।

यह भी पढ़ें- वाराणसी एयरपोर्ट घूसकांड में आरोपी कंपनी ने छोड़ा ठेका, हटाए गए तीन कर्मचारी

यह भी पढ़ें- कानपुर में रोड रेज का बड़ा मामला, यशोदा नगर बाईपास के पास डबल मर्डर, बाइक टकराने पर पिता-पुत्र को चाकूओं से गोदकर मार डाला