विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'साहब, अब ऐसी गलती नहीं होगी...': पीलीभीत मेले में महिलाओं से अभद्रता करने वाले 4 मनचले गिरफ्तार, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Published: Fri, 11 Sep 2026 02:32 PM (IST)

पीलीभीत के उर्स मेले में महिला और उसकी भांजियों से छेड़छाड़ व मारपीट करने वाले चार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ...और पढ़ें

HighLights

  1. कोतवाली पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। उर्स मेले के दौरान महिला और उसकी दो भांजियों के साथ अभद्रता और मारपीट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस कार्रवाई से चारों आरोपितों के हौसले पस्त नजर आए।

पुलिस हिरासत में चारों कान पकड़कर माफी मांगते दिखे और हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते हुए बोले कि साहब बहुत बड़ी गलती हो गई, आगे से ऐसी गलती कभी नहीं करेंगे।

शहर के मुहल्ला शेर मोहम्मद में उर्स मेले का आयोजन चल रहा था, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपनी दो भांजियों के साथ मेले में घूमने के लिए गई थी।

आरोप है कि मेले में मौजूद मुहल्ला तकिया के रहने वाले चार युवकों तौहीद, अनस, वारिस और मुन्ना ने महिला और उसकी भांजियों के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद हो गया।

आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर मेले में मौजूद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

घटना के बाद पीड़ित महिला ने अपनी भांजियों के साथ थाना कोतवाली पहुंचकर शिकायत की पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की और आरोपितों और आरोपितों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी।

दबिश देकर मुहल्ला तकिया से चारों नामजद आरोपितों तौहीद, अनस, वारिस और मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि आरोपितों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और उन्हें अपने किए पर पछतावा है।

पुलिस ने चारों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, घटना के बाद मेले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- बाघ-तेंदुए-हाथी का खौफ तो सिर्फ बहाना निकला! पीलीभीत में इस 'साइलेंट किलर' ने ली 5 गुना ज्यादा जानें