विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीच रास्ते पर ठाठ से बैठ गया बाघ, सांसें थामे 1 घंटे तक खड़े रहे पर्यटक; वायरल हुई तस्‍वीर

Published: Wed, 17 Jun 2026 10:51 PM (IST)

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान एक बाघ रास्ते में ठाठ से बैठ गया, जिससे पर्यटकों को एक ...और पढ़ें

पीटीआर में सफारी मार्ग पर बैठा बाघ

पीटीआर में सफारी मार्ग पर बैठा बाघ

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में पर्यटकों को बाघों के दीदार खूब हो रहे हैं। पर्यटकों जंगल सफारी के लिए जाते हैं तो उनको एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थलों को घूमने के साथ ही वहां पर वन्यजीवों के दीदार करते हैं।

खास तौर पर बाघ को देखकर तो लोगों का जंगल आना सफल हो जाता है, लेकिन पीटीआर के रास्ते पर बाघ बैठ गया, जिससे जंगल सफारी वाहनों को वहां पर रोका गया।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज में जंगल के कच्चे रास्ते पर बाघ बैठ गया। इससे दोनों ओर के सफारी वाहन रुक गए। कुछ ही मिनट में वहां पर कुछ सफारी वाहन कतारबद्ध होकर खड़े गए। इस वजह से सफारी अपने तय समय से एक घंटा के बाद सफारी पूरी हो सकी।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद उमर का मकान ध्वस्त, सरकारी जमीन पर बना था अवैध घर