'मीडिया बताएगी कमियां, हम करेंगे दूर'... चार्ज संभालते ही एक्शन में दिखे पीलीभीत के नए DM आलोक कुमार
पीलीभीत के नए डीएम आलोक कुमार ने कार्यभार संभाला और जनसुनवाई को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने मीडिया के माध्यम से ...और पढ़ें

नवनियुक्त जिलाधिकारी आलोक कुमार
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। डीएम आलोक कुमार ने कार्य भार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों को बताया कि जनता और मीडिया ही हमारी कमियों को इंगित करके दूर कराने का प्रयास करते हैं।
मीडिया के माध्यम से आने वाली शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। डीएम ने कहा कि उनकी प्राथमिकता में जनसुनवाई रहेगी। लोगों की समस्याओं का निस्तारण करके ही उनकी परेशानी को दूर दिया जाएगा।
इससे पहले आलोक कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने जन शिकायतों को सुनने के साथ ही उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन को लेकर बहुत संभावनाएं हैं।
यहां पर पर्यटन पर विशेष केंद्रित होकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष काम करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें- दौड़ में हर कदम का हिसाब... RFID चिप से हो रही बरेली होमगार्ड भर्ती परीक्षा, जरा सी चूक और फेल
