विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डांट-डपट से नाराज होकर घर छोड़ रहे Gen-Z! पीलीभीत में 15 दिन में 4 केस, साइकोलॉजिस्ट ने बताए खतरनाक संकेत

Published: Wed, 16 Sep 2026 04:15 AM (IST)

पीलीभीत में पिछले 15 दिनों में चार किशोरों ने माता-पिता की रोकटोक से नाराज होकर घर छोड़ दिया। मनोचिकित्सक डॉ. ...और पढ़ें

एआई इमेज है।

एआई इमेज है।

HighLights

  1. साइकोथेरेपिस्ट पल्लवी बोलीं- बच्चों को प्यार करने के साथ गलती करने पर डांटना जरूरी

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। किशोर मन का चंचल होना स्वाभाविक है, लेकिन चंचलता जब जिद बन जाए तो उससे नुकसान होने की संभावना भी बढ़ जाती है। जिद करने से रोकने पर किशोर अधिक उग्र हो जाते हैं और स्वजन की रोकटोक भी उनको बर्दाश्त नहीं हो रही है। जेन-जी जेनरेशन के अंतर्गत आने वाले किशोरों को रोकटोक से दिक्कत हो रही तो वे मनमानी करने के लिए करियर तक दांव पर लगा दे रहे हैं।

बीसलपुर और पूरनपुर तहसील क्षेत्र में दो ऐसे मामले सामने आए, जिसमें जेन जी के तहत आने वाले चार किशोरों ने घर छोड़ दिया। साइकोथेरेपिस्ट डा. पल्लवी सक्सेना बताती हैं कि गलत पैरेंटिंग भी इसके लिए काफी हद तक जिम्मेदार है।

अच्छे-मम्मी पापा बनने के चक्कर में अभिभावक बच्चों को केवल प्यार करते हैं, जबकि गलती पर डांटना चाहिए। पैरेंटिंग का स्टाइल बदल गया। अभिभावक इतने ज्यादा लिबरल हो गए कि बच्चों की हर जिद पूरी करने लगे।

जिद पूरी होने की आदत ने बच्चों के स्वभाव को बदल दिया। होना यह चाहिए कि फालतू की जिद करने पर बच्चों को न कहना सीखें, बच्चों के सामने ही निगेटिव परिस्थितियों को बताते हुए उससे निपटने का तरीका भी सिखाएं।

बच्चों के लिए किए जा रहे हार्ड वर्क के बारे में उनको बताएं। डांटने पर बच्चे गलतियां दोहराने से भी बचेंगे। पूरनपुर देहात क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर और उसके 17 वर्षीय दोस्त गुरुवार शाम को घर से निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे।

एक दोस्त ने 2200 रुपये में मुहल्ले के दुकानदार को मोबाइल बिक्री कर गया था। इसके बाद दोनों किशोर जयपुर अपने रिश्तेदारों के पास पहुंच गए। दोनों किशोर घरवालों की टोकाटाकी से परेशान थे।

मोबाइल चलाने से रोकने पर दो किशोरों ने छोड़ा था घर

बीसलपुर क्षेत्र में मोबाइल चलाने से रोकने के लिए होने वाली टोका-टोकी से नाराज दो किशोरों ने घर छोड़ दिया था। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने नौ दिन बाद दोनों किशोरों को बरेली के एक ढाबे से बरामद कर लिया। दोनों किशोर ढाबे पर काम करते थे। किशोरों को उनके स्वजन को सिपुर्द कर दिया गया। लेकिन, आरोपित ढाबा संचालक के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़ें- जंगल में टेंट लगाकर पकाया चिकन! पीलीभीत टाइगर रिजर्व से यू-ट्यूबर की इस हरकत ने मचाया हड़कंप