विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pilibhit Crime: अपनों ने ही की थी मासूम अनम की बेरहमी से हत्या, विरोधी को फंसाने के लिए रची थी साजिश

By Jagran NewsEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
Published: Mon, 05 Dec 2022 01:52 PM (IST)

Pilibhit Crime विरोधी को फंसाने के लिए मासूम बालिका की हत्या अपनों ने ही कर दी थी। अनम हत्याकांड में ...और पढ़ें

Pilibhit Crime: अपनों ने ही की थी मासूम अनम की हत्या, विरोधी को फंसाने की थी साजिश : जागरण
Pilibhit Crime: अपनों ने ही की थी मासूम अनम की हत्या, विरोधी को फंसाने की थी साजिश : जागरण

पीलीभीत, जागरण संवाददाता: Pilibhit Crime News विरोधी को फंसाने के लिए मासूम बालिका की हत्या अपनों ने ही कर दी थी। अनम हत्याकांड में मृतका के पिता, चाचा और दादा सहित पांच लोगों को गिरफ्तार करके पुलिस ने घटना का राजफाश किया है।

अमरिया थाना क्षेत्र के गांव माधोपुर निवासी अनीस अहमद की दस साल की पुत्री अनम विगत लहूलुहान हालत में शनिवार को सुबह गेहूं के एक खेत में पड़ी मिली थी। परिवार तथा गांव के अन्य कुछ लोग उससे यह पूछते रहे कि किसने मारा, लेकिन तत्काल अस्पताल नहीं ले गए थे। कुछ ही देर में बालिका ने दम तोड़ दिया था। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था।

पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर लगाया था आरोप

मृतका के पिता ने गांव के ही शकील पर रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाते हुए अभियोग पंजीकृत कराया था। एसपी ने पुलिस की चार टीमें गठित कर घटना का जल्द राजफाश किए जाने के निर्देश दिए थे। सोमवार को दोपहर पुलिस लाइन में एसपी दिनेश कुमार पी ने प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का राजफाश किया।

न्यायालय से मृतिका के पिता के विरुद्ध जारी हुआ था वारंट

एसपी के अनुसार शकील और मृतका के चाचा शादाब के बीच मुकदमेबाजी की रंजिश चल रही है। एक मुकदमे में न्यायालय से शादाब के विरुद्ध वारंट भी जारी हुआ है। इसी से परेशान होकर शादाब ने अपने भाइयों तथा पिता के साथ मिलकर शकील को फंसाने के लिए अनम की हत्या करने की साजिश रची। साजिश के तहत ही शादाब अपनी भतीजी अनम को सरैंदा पट्टी गांव में उर्स का मेला दिखाने के लिए ले गया।

पहले नींद की गोलियां खिलाईं फिर धारदार हथियार से किया हमला

वहां बालिका के पिता अनीस, दादा शहजादे, चाचा शादाब, नसीम व सलीम उसे मेला स्थल से करीब 100 मीटर दूर चकरोड पर ले गए। वहां उसे नींद की गोली खिलाने के बाद धारदार हथियार से पेट, सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर प्रहार करके मरा समझकर नईम के गेहूं के खेत में फेंक दिया।

पिता सहित चारों आरोपित गिरफ्तार

एसपी के अनुसार चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चालान करके इन सभी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। प्रेस कांफ्रेंस में अपर पुलिस अधीक्षक डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सदर प्रतीक कुमार दाहिया, सीओ सिटी सतीश कुमार शुक्ला, अमरिया थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार शुक्ला भी मौजूद रहे।