विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीलीभीत में बाबा गोपाल पुरी महाराज का विशाल भंडारा, कई राज्यों से पहुंचे साधु-संत

Published: Sun, 20 Sep 2026 07:19 PM (IST)

पीलीभीत के देवीपुर आश्रम में बाबा गोपाल पुरी महाराज की सोलहवीं का विशाल भंडारा श्रद्धा और भक्ति भाव से आयोजित हुआ।

देवीपुर आश्रम में बाबा गोपाल पुरी महाराज का विशाल भंडारा।

देवीपुर आश्रम में बाबा गोपाल पुरी महाराज का विशाल भंडारा।

HighLights

  1. देवीपुर आश्रम में बाबा गोपाल पुरी महाराज की सोलहवीं का विशाल भंडारा।

  2. गुजरात, नेपाल, राजस्थान, हरियाणा से आए साधु-संतों ने भाग लिया।

  3. साधु-संतों ने धर्म, सेवा और सद्भाव का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

संवाद सहयोगी, कलीनगर। तहसील क्षेत्र के देवीपुर आश्रम में बाबा गोपाल पुरी महाराज की सोलहवीं का विशाल भंडारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुजरात, नेपाल, राजस्थान और हरियाणा समेत विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में साधु-संत पहुंचे।

भंडारे में पहुंचे साधु-संतों का ग्रामीणों की ओर से स्वागत किया गया। इसके बाद संतों ने प्रसाद ग्रहण किया। दूर-दराज से आए साधु-संतों की मौजूदगी से आश्रम परिसर श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। भंडारे में क्षेत्र के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा गोपाल पुरी महाराज की स्मृतियों को नमन करते हुए धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की। कार्यक्रम में साधु-संतों ने लोगों को धर्म, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। देर तक चले भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें- यूपी में अब बिना आधार वेरिफिकेशन के नहीं मिलेगी गैस सिलिंडर की सब्सिडी, उपभोक्ताओं की बढ़ेगी टेंशन