विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीलीभीत: खाद लेने मंडी पहुंची थी महिला, सड़क पार करते ही ट्रैक्टर ने रौंदा; परिवार में मातम

Published: Sat, 24 Oct 2026 11:59 AM (IST)

पीलीभीत में मंडी गेट के पास खाद लेने आई एक महिला को सड़क पार करते समय ट्रैक्टर ने टक्कर मार ...और पढ़ें

अस्पताल के बाहर मौजूद मृतक के स्वजन और इनसेट में मृतक रामरती की फाइल फोटो

अस्पताल के बाहर मौजूद मृतक के स्वजन और इनसेट में मृतक रामरती की फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। मंडी गेट के पास सड़क पार करते समय ट्रैक्टर की टक्कर लगने से खाद लेने आई महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्वजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जहानाबाद क्षेत्र के गांव बलपुर पट्टी निवासी रामवती पत्नी तेजराम (50 वर्ष) शनिवार को खाद लेने के लिए पीलीभीत मंडी स्थित इफको केंद्र आई थीं। बताया गया कि वह अकेले ही घर से निकली थीं।

खाद लेने के लिए मंडी पहुंचने के बाद वह सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए। हालांकि, चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद रामवती को मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मंडी गेट के आसपास लोगों की भीड़ जुटी रही। खाद लेने के लिए घर से निकली महिला की अचानक मौत से स्वजन सदमे में हैं।

यह भी पढ़ें- 'यह कोई गलती नहीं, सोची-समझी साजिश है...' पीलीभीत वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर चुनाव आयुक्त का कड़ा रुख