मकर संक्रांति पर खिचड़ी भंडारा, राहगीरों को बांटा प्रसाद
पीलीभीतजेएनएन शहर समेत जिले में विभिन्न स्थानों पर दूसरे दिन भी मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। शहर में दर्जनों स्थानों पर खिचड़ी का भंडारा हुआ जिसमें तमाम लोगों ने प्रसाद छका। अनेक लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर दर्शन पूजन करके गरीबों को दान देकर पुण्यलाभ अर्जित किया।
पीलीभीत,जेएनएन : शहर समेत जिले में विभिन्न स्थानों पर दूसरे दिन भी मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। शहर में दर्जनों स्थानों पर खिचड़ी का भंडारा हुआ, जिसमें तमाम लोगों ने प्रसाद छका। अनेक लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर दर्शन पूजन करके गरीबों को दान देकर पुण्यलाभ अर्जित किया।
शनिवार की सुबह अनेक भक्त गौरीशंकर मंदिर पहुंचे। विधि विधान से पूजन किया। इसके बाद गरीबों को खिचड़ी, तिल-गुड़ से बने पदार्थ, फल आदि दान किए। बाजार में स्टेशन रोड, किराना मंडी, होली चौराहा, अशोक कालोनी, छतरी चौराहा, सुनगढ़ी, संजय रायल पार्क स्थित सदर विधायक संजय सिंह गंगवार के जन सहयोग कार्यालय में खिचड़ी का भंडारा हुआ। विधायक के परिवार के अनेक सदस्यों का सहयोग रहा। व्यवस्था कार्यालय प्रभारी सुनील मिश्र के जिम्मे रही।
बीसलपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में नगर के राधा-कृष्ण बरातघर में मकर संक्रांति उत्सव मनाया गया। खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। शशि सौरभ सक्सेना, मनोज गुप्ता, श्याम मोहन मिश्र ,शिवेंद्र शुक्ल व अशोक दीक्षित आदि उपस्थित रहे। मुहल्ला ग्यासपुर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।
बिलसंडा : मकर संक्रांति पर दूसरे दिन भी विभिन्न धार्मिक स्थलों पर तमाम लोगों द्वारा भंडारा किया गया। लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिरों में भी पूजा अर्चना कर मनौती मांगी गई। जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। बीसलपुर रोड स्थित नरेश फीलिग स्टेशन खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। नगर पंचायत चेयरमैन अटल सिंह जायसवाल, इंटर कालेज प्रबंधक पंकज जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अवनीश जायसवाल शामिल रहे। सांसद वरुण गांधी के प्रतिनिधि जितेंद्र उर्फ बंटी गुप्ता ने बमरौली रोड पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया। किराना व्यापारी राजेश जायसवाल शुभांकर जायसवाल दीपांकर जायसवाल द्वारा भी मरौरी के प्रसिद्ध मढ़ानाथ बाबा पर भंडारा कराया गया। बमरौली, सिधौरा करेली चांदपुर में भी मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। इनसेट.
गरीबों को बांटे गर्म वस्त्र
बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव पड़री मरौरी की ग्राम प्रधान मुन्नी देवी व समाजसेवी सुरेंद्र सिंह चौहान ने मकर संक्रांति के उपलक्ष में गांव में खिचड़ी भोज का कार्यक्रम किया। गरीबों को गर्म कंबल व शाल भी दान किए। वहीं दूसरी तरफ मुरैना की ग्राम प्रधान रजनी देवी ने अपने पति ब्रज कुमार सिंह के साथ में पूरे गांव को खिचड़ी भोज कराया साथ में गरीब लोगों को कंबल शाल भी दान किए।