बच्चे अब पढ़ेंगे पंडित दीन दयाल उपाध्याय का चरित्र
माध्यमिक शिक्षा विभाग के माध्यमिक स्कूलों और इंटर कॉलेजों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन चरित्र पढ़ाया जाएगा।
पीलीभीत : माध्यमिक शिक्षा विभाग के माध्यमिक स्कूलों और इंटर कॉलेजों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तकें भेजी जाएंगी, जो छात्र-छात्राएं पढ़ सकेंगे। उनकी जीवन चरित्र के बारे में जानकारी हो सकेगी। किताबों को जल्द ही भेजने की कार्यवाही की जाएगी।
जनपद में 163 राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूल संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें कक्षा छह से बारह तक की पढ़ाई होती है। स्कूल-कालेजों में पठन-पाठन बेहतर बनाने की दिशा में राज्य सरकार संकल्पित है। अब माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूल-कालेजों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तक को भेजा जाएगा, जो स्कूल की लाइब्रेरी में रखी जाएगी। लाइब्रेरी में जाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तक को पढ़कर छात्र-छात्राएं उनके जीवन के बारे में जानकारी पा सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तकें प्राप्त हो गई है, जिनका वितरण जल्द ही करा दिया जाएगा। पुस्तक को स्कूल की लाइब्रेरी में रखा जाएगा।