धान की तौल ठप,केंद्र प्रभारी नदारद
जमुनियां खास में लक्ष्मीपुर के नाम से नैफेड कंपनी का धान क्रय केंद्र खोला गया है। प्रभारी ने मात्र एक दिन धान की खरीद कर केंद्र बंद कर दिया। अब किसानों का धान केंद्र पर नहीं तौला जा रहा है। केंद्र पर बारदाना नहीं होने से किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। किसान मजबूरन अपना धान व्यापारियों के हाथों बेचने को मजबूर हैं।
पीलीभीत,जेएनएन: जमुनियां खास में लक्ष्मीपुर के नाम से नैफेड कंपनी का धान क्रय केंद्र खोला गया है। प्रभारी ने मात्र एक दिन धान की खरीद कर केंद्र बंद कर दिया। अब किसानों का धान केंद्र पर नहीं तौला जा रहा है। केंद्र पर बारदाना नहीं होने से किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। किसान मजबूरन अपना धान व्यापारियों के हाथों बेचने को मजबूर हैं। कलीनगर तहसीलदार व एसडीएम से केंद्र पर तौल न होने की शिकायत भी की है लेकिन किसी अधिकारी ने अभी तक केंद्र पर पहुंच कर किसानों का हाल जानने की जहमत नहीं उठाई है। उपजिलाधिकारी रामस्वरूप का कहना है कि जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त कराकर तौल शुरू कराई जाएगी।
श्रीराम ने बताया कि सप्ताह से ज्यादा दिन बीतने के बाद भी हमारा धान नही तौला गया है धान सेंटर पर पड़ा हुआ है हम दिन रात रखवाली करते है मांग करते है कि जल्द से जल्द सेंटर पर बारदाना उपलब्ध कराया जाए। जिससे धान की तौल हो सके।
अजय ने बताया कि सेंटर पर एक दिन तौल की गई जबसे प्रभारी किसानों से कहते है कि बारदाना उपलब्ध नही है क्षेत्र के किसान अपनी फसल बिचौलियों के हाथों कम दाम में बेचने को मजबूर है जल्द से जल्द बारदाना उपलब्ध कराया जाए , जिससे किसानों को सरकारी रेट मिल सके। हरद्वारीलाल ने बताया कि सेंटर सूना पड़ा है सेंटर प्रभारी भी गायब है इस दशा में अपना धान कहां तौलवाएं। बारदाना किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है हमारी मांग है कि जल्द से जल्द बारदाना उपलब्ध कराकर तौल शुरू की जाए।