बीसलपुर में धान की खरीद शुरू
प्रशासन द्वारा स्वीकृत मंडी समिति परिसर में खोले गए चार धान क्रय केंद्रों पर किसानों द्वारा आवक शुरू कर दी गई केंद्रों पर लगभग छह सौ क्विंटल से अधिक धान खरीदा जा चुका है।
संस,बीसलपुर (पीलीभीत) : प्रशासन द्वारा स्वीकृत मंडी समिति परिसर में खोले गए चार धान क्रय केंद्रों पर किसानों द्वारा आवक शुरू कर दी गई केंद्रों पर लगभग छह सौ क्विंटल से अधिक धान खरीदा जा चुका है।
मालूम हो कि विगत 1 अक्टूबर से प्रशासन द्वारा क्षेत्रीय कृषकों के धान क्रय करने के लिए पूरे तहसील क्षेत्र में 25 धान क्रय केंद्रों को स्थापित कर धान क्रय करने के लिए उन पर केंद्र प्रभारी तैनात किए गए हैं। इसी क्रम में मंडी समिति परिसरों में मार्केंटिग विभाग के प्रथम व द्वितीय धान क्रय केंद्र पर चार सौ क्विंटल काश्तकारों का धान आया है। जिसे नमी अधिक होने के कारण मंडी स्थल पर सुखाने के लिए फैलाया गया है इसके अलावा एसएफसी केंद्र पर दो सौ क्विंटल धान की खरीद हुई है। शेष अन्य एक क्रय केंद्र पर अभी धान आना शुरू नहीं हुआ है। केंद्र प्रभारी रमेशपाल ने बताया कि अभी धान में काफी नमी होने के कारण सुखाए बगैर उन्हें क्रय नहीं किया जा सकता है इस लिए मंडी में कृषकों द्वारा लाए गए धान को फड़ों पर सुखाने के बाद ही क्रय किया जाएगा।