Move to Jagran APP

क्रय केंद्रों को धान आने का इंतजार

क्षेत्र में खोले गए सरकारी धान क्रय केंद्र धान के अभाव में सूने पड़े हैं। धान अभी खेतों में हरा होने के कारण कटाई में समय लगेगा। सरदारनगर में पीसीयू केंद्र प्रभारी सरफराज अहमद ने बताया कि केंद्र पर धान की खरीद के लिए पूरी तैयारी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 06:09 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 06:09 PM (IST)
क्रय केंद्रों को धान आने का इंतजार
क्रय केंद्रों को धान आने का इंतजार

संवाद सूत्र, अमरिया (पीलीभीत) : क्षेत्र में खोले गए सरकारी धान क्रय केंद्र धान के अभाव में सूने पड़े हैं। धान अभी खेतों में हरा होने के कारण कटाई में समय लगेगा। सरदारनगर में पीसीयू केंद्र प्रभारी सरफराज अहमद ने बताया कि केंद्र पर धान की खरीद के लिए पूरी तैयारी है। बारदाना उपलब्ध हैं सिर्फ धान आने का इंतजार है। धान में अभी काफी नमी है, इसलिए कटाई बाधित है। जैसे ही नमी कम होगी खरीद चालू हो जाएगी। वहीं किसान भी नमी का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें अभी समय लगेगा। फोटो 4 पीआइएलपी 12

loksabha election banner

-धान में काफी नमी है। जिस कारण कटाई लेट होगी। धान खरीद के लिए केंद्र खुल गए हैं,लेकिन कैसे धान की तौल होगी, यह कहना मुश्किल है।

अनुकूल साना फोटो 4 पीआइएलपी 13

-किसानों के सामने सबसे जटिल समस्या धान को सुखाने को लेकर होगी। क्रय केंद्रों पर धान सूखा खरीदा जाएगा, इसलिए अधिकतर किसान व्यापारियों के हाथों धान तौलाने को मजबूर रहेंगे।

मोहम्मद फारूक फोटो 4 पीआइएलपी 14

-धान की फसल तैयार होने में कुछ समय लगेगा। धान की कटाई मौसम पर निर्भर होगी। अगर मौसम खराब रहता है तो धान न सूखने के कारण खरीद केंद्रों के बजाय बिचौलियों को बेचना पड़ेगा।

मलकीत सिंह फोटो 4 पीआइएलपी 15

-सरकारी भाव कुछ लोगों को मिलता है। अधिकांश धान गीला कटता है जो सीधा बिचौलियों को जाता है। केंद्र पर सूखा धान खरीदा जाएगा, जो किसानों के लिए मुश्किल है।

दयाराम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.