Move to Jagran APP

बिना इंचार्ज और लेखपाल के चल रहा क्रय केंद्र

गांव बिलंदपुर अशोक में लगे खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर बिना इंचार्ज और लेखपाल के खरीद की जा रही है। पंद्रह-पंद्रह दिनों से क्रय केंद्र पर धान की ढेरियां लगाकर तौल का इंतजार कर रहे फिर भी उन्हें निराशा हाथ लग रही है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 11:30 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 11:30 PM (IST)
बिना इंचार्ज और लेखपाल के चल रहा क्रय केंद्र
बिना इंचार्ज और लेखपाल के चल रहा क्रय केंद्र

पीलीभीत,जेएनएन : गांव बिलंदपुर अशोक में लगे खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर बिना इंचार्ज और लेखपाल के खरीद की जा रही है। पंद्रह-पंद्रह दिनों से क्रय केंद्र पर धान की ढेरियां लगाकर तौल का इंतजार कर रहे फिर भी उन्हें निराशा हाथ लग रही है। वास्तविक किसानों को धान खरीद न करने की बात कहते हुए वापस कर दिया जाता है। इससे किसान धान औने पौने दामों में बिक्री करने को मजबूर हैं।

loksabha election banner

किसानों को समर्थन मूल्य योजना का लाभ देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित किए गए क्रय केंद्रों का हाल काफी खराब है। इंचार्जों के क्रय केंद्रों पर न रहने के बाद भी खरीद की जा रही है। क्रय केंद्रों पर वास्तविक किसान पिछले कई दिनों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं लेकिन उन्हें समर्थन मूल्य योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। घुंघचाई क्षेत्र में लगे खाद्य विभाग के क्रय केंद्रों का तो काफी बुराहाल है। क्रय केंद्र इंचार्ज और लेखपाल की बिना मौजूदगी में धान की खरीद की जा रही है। बिलंदपुर अशोक क्रय केंद्र पर धान के बड़े बड़े ढेर लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह ढेर काफी समय से लगे हैं जिनकी अभी तक तौल नहीं की गई है। कई किसान धान लेकर क्रय केंद्र पर पहुंचे लेकिन उन्हें वापस कर दिया गया। परेशान किसान धान औने पौने दामों में राइसमिलरों को बिक्री करने को मजबूर हैं। गुरुवार को क्रय केंद्र पर इंचार्ज और लेखपाल की बिना मौजूदगी के तौल की जा रही थी। बताया गया कि सेंटर इंचार्ज कई दिनों से यहां नहीं पहुंचे हैं। कभी कभार ही आते हैं। प्रतिनिधि नियुक्त कर रखा है। वह ही क्रय केंद्र की देखभाल करता है। अव्यवस्थाओं के बीच संचालित किए जा रहे क्रय केंद्र का किसानों को ठीक से लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे किसानों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 15 दिन से क्रय केंद्र पर धान पड़ा है। बिक्री न होने से ब्याज पर रूपये लेकर गेहूं की बुवाई की है। एक माह के करीब धान की कटाई कराई थी। रोज रखवाली करनी पड़ रही है।

अजयपाल कुशवाहा

क्रय केंद्र पर आस पड़ोस के किसानों का धान औने पौने दामों में खरीदकर चढ़ाया जा रहा है। वास्तविक किसानों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे किसान परेशान हैं।

हरिओम यादव किराये की ट्राली से धान लेकर क्रय केंद्र पर गया था। कई दिन खड़ी रहने के बाद धान खरीदने से इन्कार कर दिया गया। धान घर लेकर आ गया हूं। पड़ोस के लोगों के धान भी नहीं तौले गए।

गुरमीत सिंह एक ट्राली धान की तौल हो गई है। एक भरी हुई ट्राली क्रय केंद्र पर खड़ी है। धान बिक्री का अभी भुगतान नहीं मिला है। ट्राली में भरा धान खरीदने का आश्वासन दिया गया है।

वीर सिंह सेंटर इंचार्ज बीसलपुर में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी हैं। इसके अलावा उनकी कई अन्य क्रय केंद्रों पर भी ड्यूटी लगी है। इसके चलते वह नहीं पहुंच पा रहे हैं। ठेकेदार को मौजूद रहना चाहिए। आस पड़ोस के किसानों का धान अगर कम दाम में खरीदा जा रहा है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

लालचंद,क्षेत्रीय विपणन अधिकारी

पूरनपुर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.