Move to Jagran APP

नेपाली गैंडों का भारतीय किसानों की खेतों में तांडव

नेपाल जंगल से निकलकर गेंडे भारतीय क्षेत्र में घुसकर फसलों को रौंद रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 10:14 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 10:14 PM (IST)
नेपाली गैंडों का भारतीय किसानों की खेतों में तांडव
नेपाली गैंडों का भारतीय किसानों की खेतों में तांडव

पीलीभीत : नेपाल जंगल से निकलकर गेंडे भारतीय क्षेत्र में घुसकर फसलों को रौंद रहे हैं। इसके चलते किसान काफी परेशान हैं। वन विभाग उनको ट्रेस तक नहीं कर पा रहा है। रात के समय आकर फसलों का नुकसान करने के बाद वापस लौट जा रहे हैं।

loksabha election banner

नेपाल सीमावर्ती गांव के किसानों और ग्रामीणों का वन्यजीवों से चोली दामन का साथ हो गया है। उनके लिए जंगल में रहने वाले वन्य जीव परेशानी का सबब बन रहे हैं। पहले तेंदुए के हमलों से वह काफी परेशान रहे अब नेपाली गेंडों से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 1 सप्ताह से नेपाली गैंडे सीमावर्ती गांव नौजल्हा नंबर दो में आ रहे हैं। यहां के तपन बाछड़ के खेतों में घुसकर उनकी फसल को बर्बाद कर रहे हैं। इसकी सूचना पीटीआर के अधिकारियों के अलावा सामाजिक वानिकी विभाग के अधिकारियों को दी जा रही है लेकिन उनको रोकने के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। गैंडों को कैद करने के लिए कैमरा लगाया गया है लेकिन वह दूसरे रास्ते से निकल रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक वह काफी नुकसान कर चुके हैं। वन विभाग उनको ट्रेस नहीं कर पा रहा है। इससे उनकी परेशानी लगातार बढ़ रही है। नेपाल के अधिकारी भी गेंडों को रोकने में असफल नजर आ रहे हैं। किसानों और ग्रामीणों ने शीघ्र ही उनपर रोक लगाए जाने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.