धूमधाम से निकाला गया नगर कीर्तन
श्री गुरुगो¨वद ¨सह के प्रकाशपर्व पर नगर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया।
पूरनपुर (पीलीभीत) : श्री गुरुगो¨वद ¨सह के प्रकाशपर्व पर नगर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। गतका पार्टी के कलाकारों ने करतब दिखाए। जत्थों ने कीर्तन कर गुरवाणी का बखान किया। जगह जगह पुष्पवर्षा की गई। पंज प्यारों को सम्मानित किया गया। कीर्तन में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
ब्लाक रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु ¨सहसभा में प्रकाशपर्व को लेकर नौ जनवरी से पाठों की लड़ी चल रही है। गुरुद्वारे को दीपमाला से और ब्लाक रोड, स्टेशन रोड को झालरों से भव्य रूप से सजाया गया। रविवार को गुरुद्वारे से नगर कीर्तन निकला। इसमें ¨हदू समाज को बचाने के लिए सिख समाज के लोगों की कुर्बानी को दर्शाते हुए 18 गाड़ियों पर फोटो प्रदर्शित किए गए। सड़कों पर पानी डालकर सेवक झाडू लगाते हुए चल रहे थे। इसके पीछे पंज प्यारे थे। गुरु महाराज की पालकी को सजाया गया था। पालकी के पीछे हजारों की संख्या में संगत चल रही थी। नगरकीर्तन का स्टेशन रोड, पुरानी स्टेट बैंक रोड होते हुए पकड़िया चौराहा, कोतवाली तिराहा से ब्लाक चौराहा लाकर गुरुद्वारे में समापन किया गया। वाहे गुरु के उद्घोषों से पूरा नगर गूंज उठा। बरेली से आई गतका पार्टी के करतब लोगों के बीच कौतूहल का विषय रहे। इसमें प्रमुख रुप से कश्मीर ¨सह, सुखदेव ¨सह, मास्टर गुरदयाल ¨सह, अजीत पाल ¨सह, रज¨वदर ¨सह, अमरजीत माटा, डा. जोगेन्द्र ¨सह, डा. चत¨वदर ¨सह, गुरुद्वारा प्रधान बलजीत ¨सह खैहरा मौजूद रहे। प्रधान बलजीत ¨सह खैहरा ने बताया कि पाठों की लड़ी का समापन होगा। अटूट लंगर भी बरता जाएगा।