दुश्मनी व स्वार्थ की राजनीति में विश्वास नहीं : वरुण
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि वह दुश्मनी और स्वार्थ की राजनीति में विश्वास नहीं रखते बल्कि वह दिल के रिश्ते बनाने और सेवा करने की राजनीति करते हैं।
जागरण संवाददाता, पीलीभीत :
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि वह दुश्मनी और स्वार्थ की राजनीति में विश्वास नहीं रखते बल्कि वह दिल के रिश्ते बनाने और सेवा करने की राजनीति करते हैं। क्षेत्रवासियों का प्यार उनकी ताकत है। सांसद के रूप में उन्हें जो •िाम्मेदारी मिली है, सौभाग्य समझकर ईमानदारी से निभाने का प्रयास कर रहे हैं।
गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सांसद वरुण गांधी ने बरखेड़ा क्षेत्र में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि इस पंचवर्षीय में क्षेत्रवासियों की मंशा के अनुरूप विकास कार्य कराएंगे। चुनाव के बाद वह अब तक पांच सौ से •यादा गांवों का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनीं और उनके निस्तारण के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इससे पहले गुरुवार की सुबह •िाले की सीमा में प्रवेश करने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने •ाोरदार स्वागत किया। सबसे पहले बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा से गांधी संकल्प पदयात्रा का शुभारंभ किया। भाजपा विधायक किशनलाल राजपूत, बीसलपुर विधायक रामसरन वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री संजीव प्रताप सिंह, भाजपा नेता स्वामी प्रवक्तानंद के साथ सांसद ने अपने हाथ में झंडा उठाये कई गांवों की पैदल यात्रा की। बरखेड़ा व बिलसंडा के ग्राम गाजीपुर कुंडा, बर्रामऊ, परेई, पिपरिया मंडन, रमबोझा,पैतबोझी, कुष्मा, महमदपुर इलाहाबास, किशनपुर, कटैया, लंभुआ, बसई पुरैना, मधवापुर, मकरंदपुर, अकोडा, बकैनिया दीक्षित, खामघाट, गुलरिया में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरद्वारीलाल गंगवार, धर्मपाल वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्ञानप्रकाश ज्ञानी, अशोक गंगवार, परमेश्वरी दयाल, अशोक गुप्ता पप्पन, सुमित मिश्र, अचल दीक्षित, छेदालाल गंगवार, सूरज कश्यप, ब्लॉक प्रमुख पति धर्मपाल आदि मौजूद रहे।