जोगराजपुर में जल्द बनेगा बरातघर : वरुण
सांसद वरुण गांधी ने कहा कि उन्होंने सांसद कार्यकाल में कभी भी वेतन नहीं लिया। पीलीभीत से बेहद पुराना नाता है। इस संसदीय क्षेत्र ने मेरी मां को जो प्यार दिया है वही प्यार आज उन्हें मिल रहा है। वह जनता के हमेशा ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जोगराजपुर में जल्द बरात घर बनेगा।
संवाद सूत्र, जोगराजपुर (पीलीभीत): सांसद वरुण गांधी ने कहा कि उन्होंने सांसद कार्यकाल में कभी भी वेतन नहीं लिया। पीलीभीत से बेहद पुराना नाता है। इस संसदीय क्षेत्र ने मेरी मां को जो प्यार दिया है वही प्यार आज उन्हें मिल रहा है। वह जनता के हमेशा ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जोगराजपुर में जल्द बरात घर बनेगा।
उन्होंने कहा कि जब उन्होंने चुनाव के दौरान सभाएं की तो उसमें भीड़ कम रही। पर जब वोट खुले तो हर गांव से 70 से 80 फीसदी वोट उन्हें प्राप्त हुए, तभी से उन्होंने प्रण किया कि संसदीय क्षेत्र की जनता को किसी काम के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। वह स्वयं जनता के बीच आकर उनके दु:ख दर्द को बांटेंगे। सांसद से जनता ने कुर्रैया हाल्ट को रेलवे स्टेशन बनाए जाने की मांग की। इसपर उन्होंने कहा कि वह इसके लिए बताएंगे कि कब दिल्ली आना है। लोगों को साथ में लेकर वह स्वयं रेलमंत्री से वार्ता कर कुर्रैया को रेलवे स्टेशन बनवाएंगे। जोगराजपुर में जनसभा के दौरान एक बरात घर बनवाने का भी आश्वासन दिया। गांव कुर्रैया, मनहरिया, निजामपुर, ककरौआ, मुरादपुर, सुल्तानपुर, पिपरा, पटिहन, बिलबुझिया, जोगराजपुर, सेहरामऊ, हमीरपुर, गढ़ाकला, नजीरगंज, जहूरगंज, दौलतपुर में को संबोधित किया। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान, नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल , आशुतोष दीक्षित , अजय दीक्षित, सोनू दीक्षित, आशुतोष शर्मा, सोनू मिश्र, जगदीश प्रसाद वर्मा, शिवकुमार शर्मा, रामभार्गव, रमेशचंद्र शुक्ल, ऋषि कांत शुक्ल, वीरेंद्र वर्मा प्रधान, नरेश भार्गव, प्रधान राजेश, प्रधान ठाकुर रामपाल सिंह, प्रधान रामसरन तिवारी, अचलेंद्र मिश्र, ऋतुराज पासवान आदि मौजूद रहे। सपा बसपा छोड़कर भाजपा में हुए शामिल
गांव में जनसभा के दौरान सांसद वरुण गांधी की मौजूदगी में प्रधान समेत सात लोगों ने सपा, बसपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। ऋषि कांत शुक्ल प्रधान हमीरपुर, रामशरण तिवारी, राकेश तिवारी, रामगोपाल भार्गव, प्रहलाद भार्गव, रामधनी गौतम, राजीव यादव आदि शामिल हैं।
सांसद ने गांवों में स्वच्छता को निकाली पदयात्रा
सांसद वरुण गांधी ने गांधी संकल्प यात्रा के तहत गांवों में जनसभा के दौरान पद यात्रा निकाली। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता और पॉलीथीन पर प्रतिबंध लगाने की बात कहते हुए जल संरक्षण और पौधारोपण के लिए जागरूक भी किया।