Move to Jagran APP

बांसुरी में मोरपंख लगा देख भड़कीं मेनका, कहा मोर को मारकर पंख लगाया है क्या

मामला बिगड़ता देख डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र आगे आए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को समझाने का प्रयास किया कि मोर के नाचने पर कुछ पंख गिर जाते हैं। उन्हें ही बांसुरी में लगाया गया है।

By Ashish MishraEdited By: Published: Fri, 20 Apr 2018 02:26 PM (IST)Updated: Fri, 20 Apr 2018 02:28 PM (IST)
बांसुरी में मोरपंख लगा देख भड़कीं मेनका, कहा मोर को मारकर पंख लगाया है क्या
बांसुरी में मोरपंख लगा देख भड़कीं मेनका, कहा मोर को मारकर पंख लगाया है क्या

पीलीभीत (जेएनएन)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी का वन्यजीव प्रेम किसी से छिपा नहीं है। इसकी बानगी गुरुवार को उस वक्त भी दिखी, जब मेनका गोमती उद्गम स्थल भ्रमण करने पहुंचीं। यहां स्वागत को पूरा अमला मौजूद था। सीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने जिले की पहचान बताते हुए एक बांसुरी मेनका गांधी को भेंट देने पहुंचे।

prime article banner

यहां तक तो ठीक था, लेकिन जैसे ही मेनका ने बांसुरी में लगा मोर पंख देखा भड़क उठीं। भेंट लेना दूर, सीडीओ से नाराजगी जताई। यह कहते हुए कि मोर को मारकर पंख लगाया है क्या...? मंत्री का गुस्सा देख सीडीओ निरुत्तर हो गए। कार्यक्रम में सन्नाटा पसर गया। मामला बिगड़ता देख डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र आगे आए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को समझाने का प्रयास किया कि मोर के नाचने पर कुछ पंख गिर जाते हैं। उन्हें ही बांसुरी में लगाया गया है।

उद्गम स्थल आ सकते हैं मुख्यमंत्री : कार्यक्रम के दौरान मेनका गांधी ने कहा प्रदेश सरकार के नदी पुनरुद्धार में शामिल गोमती के उद्गम स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकार्पण के लिए इसी माह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्गम स्थल आ सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.