लोकतंत्र सेनानी का निधन, दिया गार्ड आफ आनर
चार दिन से अस्वस्थ चल रहे लोकतंत्र सेनानी का सोमवार तड़के निधन हो गया। घुंघचाई रोड स्थित श्मशान घाट में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में अंत्येष्टि की गई। इस दौरान गार्ड आफ आनर दिया गया।
पीलीभीत, जेएनएन : चार दिन से अस्वस्थ चल रहे लोकतंत्र सेनानी का सोमवार तड़के निधन हो गया। घुंघचाई रोड स्थित श्मशान घाट में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में अंत्येष्टि की गई। इस दौरान गार्ड आफ आनर दिया गया।
नगर के मुहल्ला गनेशगंज निवासी लोकतंत्र सेनानी श्याम मोहन गुप्ता (94) चार दिनों से तबीयत खराब होने से अस्वस्थ चल रहे थे। भतीजे एवं राइसमिल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हर्ष गुप्ता ने बताया कि चार दिन पहले अचानक तबीयित खराब हो गई। दो दिन पहले बरेली के एक निजी अस्पताल में दिखाया गया जहां निमोनिया होना पाया गया। सांस लेने की दिक्कत होने पर पीलीभीत में कोरोना टेस्ट भी कराया गया है जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी हैं। लोकतंत्र सेनानी होने के साथ ही उन्होंने आरएसएस संघ में भी अपनी सेवाएं दी थीं। इंस्पेक्टर कोतवाली एसके सिंह, तहसीलदार विजय कुमार त्रिवेदी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, राइसमिल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हर्ष गुप्ता, बेटे राधाबल्लभ गुप्ता, हरिबल्लभ गुप्ता, कमल गुप्ता मौजूद रहे। नगर के प्रमुख लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।