कब्रिस्तान के पास दिखा तेंदुआ
जंगल से निकलकर क्षेत्र में घूम रहा तेंदुआ कब्रिस्तान के पास बैठा दिखा। लोगों में खलबली मच गई। वन विभाग को सूचना दी गई।
पीलीभीत,जेएनएन : जंगल से निकलकर क्षेत्र में घूम रहा तेंदुआ कब्रिस्तान के पास बैठा दिखा। लोगों में खलबली मच गई। वन विभाग को सूचना दी गई।
मंगलवार रात तेंदुआ गांव जगत के कब्रिस्तान के पास शिकार की तलाश में बैठा हुआ था। अमरिया से मेडिकल स्टोर बंद करके गांव जा रहे हरदीप सिंह जैसे ही कब्रिस्तान के पास पहुंचे तो करीब में तेंदुआ बैठा दिखा। उसे देखकर हरदीप के होश उड़ गए। गांव में जाकर ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण इकठ्ठा हो कर पहुंचे। कई लोगों ने तेंदुआ का वीडियो बनाया। भीड़ को देखकर तेंदुआ झाड़ियों में चला गया। सुबह डीएफओ संजीव कुमार रेंजर सतेंद्र कुमार चौधरी डिप्टी रेंजर देव ऋषि देवेंद्र पाल वन दारोगा सोनी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को सतर्क किया गया।