Move to Jagran APP

बिशनपुर के पास तेंदुआ आने से खलबली

वन विभाग की ओर से पिजरे लगाने के बाद से तेंदुए का मूवमेंट बंद सा हो गया था लेकिन मंगलवार को बिशनपुर में बलराज सिंह के फार्म के निकट तेंदुए का मूवमेंट फिर दिखाई दिया। ग्रामीणों में खलबली मच गई है। सूचना वन विभाग को दी गई। वनकर्मियों ने तेंदुए की लोकेशन ट्रेस कर ग्रामीणों को सतर्क किया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 11:29 PM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 11:29 PM (IST)
बिशनपुर के पास तेंदुआ आने से खलबली
बिशनपुर के पास तेंदुआ आने से खलबली

पीलीभीत,जेएनएन: वन विभाग की ओर से पिजरे लगाने के बाद से तेंदुए का मूवमेंट बंद सा हो गया था, लेकिन मंगलवार को बिशनपुर में बलराज सिंह के फार्म के निकट तेंदुए का मूवमेंट फिर दिखाई दिया। ग्रामीणों में खलबली मच गई है। सूचना वन विभाग को दी गई। वनकर्मियों ने तेंदुए की लोकेशन ट्रेस कर ग्रामीणों को सतर्क किया है। वन विभाग की ओर से तेंदुआ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए कैमरे भी लगाए हैं। इससे पहले सूरजपुर गांव व पैरी फार्म के इर्द गिर्द काफी समय से तेंदुए का मूवमेंट बना हुआ था। तेंदुआ शिकार की तलाश में फार्म हाउस तक पहुंच जाता था। एक दो बार अंदर भी घुस गया था। स्थानीय लोगों की मांग पर विभाग द्वारा तेंदुए को कैद करने के लिए दो पिजरे लगाये गये हैं। पिजरे लगाने के बाद से ही तेंदुए ने अपना रूख बदलकर रसूला बिशनपुर की तरफ चला गया। यह पिजरो से तीन किलोमीटर की दूर है। जंगल से निकलकर क्षेत्र में पहुंचे तेंदुए ने वन विभाग की नींद उड़ा रखी है। तेंदुए को भगाने के लिए काफी प्रयास भी किए गए। दो चार दिन शांत रहने के बाद तेंदुए की चहलकदमी दिखाई देने लगी है। तेंदुए के स्थान बदलने से लगाए गए पिजरों को बंद कर दिया गया है।

prime article banner

मुश्किल से कोई दिन ऐसा जाता है। जब जंगली जानवरों के पगमार्क न मिलते हों तेंदुए ने तो कमाल कर दिया है। कहीं न कहीं लोकेशन मिलती रहती है, जिससे जंगल जाने में दहशत लगती है।

गुरुमुख सिंह नदी किनारे अभी भी आये दिन जंगली जानवरों की चहलकदमी रहती है। शाम होने से पहले काम छोड़कर घरों को वापस आना पड़ता है। काफी समय से यह समस्या बनी हुई है। सोहनलाल क्षेत्र में कभी बाघ कभी तेंदुआ आम हो गया है। लंबे अरसे से यह समस्या है। सुरक्षा के उपाय न होने से खतरा भी रहता है। काम करने की आदत पड़ गई है। थोड़ा सतर्क रहना पड़ता है।

आत्मजोत सिंह सूरजपुर गांव में लगाये गये पिजरों के पास से तीन किलोमीटर दूर बिशनपुर रसूला की तरफ़ तेंदुए का मूवमेंट मिल रहा है जिससे पिजरों को बंद कर दिया गया है तेंदुए की निगरानी में टीम लगी है तेंदुए की लोकेशन जैसे ही सूरजपुर की तरफ होगी पिजरों को चालू कर दिया जाएगा।

सोनी सिंह वन दारोगा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.