चंद मिनट की बारिश ने बढ़ा दी उमस Pilibhit News
मंगलवार दोपहर कुछ देर की बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ गई। लोग परेशान रहे।
By Edited By: Published: Tue, 23 Jul 2019 10:22 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jul 2019 10:44 PM (IST)
पीलीभीत, जेएनएन : इस बार सावन में अभी तक बारिश नाममात्र ही हुई है। मंगलवार दोपहर कुछ देर के लिए बारिश हुई। इसके बाद धूप और तीखी हो गई। इससे वातावरण में उमस भरी गर्मी पैदा हो गई। लोग बेहाल दिखे। रात में भी मौसम इतना गर्म रहा कि उमस के कारण लोगों की नींद पूरी नहीं हो सकी। अधिकतर लोगों का कहना था कि पंखे भी किसी तरह की राहत नहीं दे सके। ऐसे में पूरी रात बिस्तर पर करवटें बदलते गुजर गई। इसका असर दिनचर्या पर पड़ रहा है।
मंगलवार सुबह से ही हवा एकदम बंद रही। इस कारण वातावरण में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान रहती रही। दोपहर में अचानक बादल उमड़े और हवा भी चल पड़ी। चंद मिनटों तक बारिश हुई, लेकिन बाद में आसमान साफ होते ही तेज धूप खिली और फिर से उमस बढ़ गई। किसानों का कहना है कि सावन के महीने में मौसम का यह हाल है, जबकि इस महीने सबसे ज्यादा वर्षा की उम्मीद का जाती है। बारिश न होने के कारण गन्ना व धान की सिंचाई पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें