हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक
शासन की ओर से चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बकैनियां दीक्षित में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति के अंर्तगत आयोजित कार्यक्रम में घरेलू हिसा रोकने संबंधी विषय पर महिलाओं को जागरूक किया गया।
पीलीभीत,जेएनएन: शासन की ओर से चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बकैनियां दीक्षित में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति के अंर्तगत आयोजित कार्यक्रम में घरेलू हिसा रोकने संबंधी विषय पर महिलाओं को जागरूक किया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजवीर सिंह, अध्यापक लालाराम गंगवार व विमल कुमार द्वारा उन्हें इस विषय पर समझाया गया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को कुछ महत्वपूर्ण नम्बरों की जानकारी भी दी गई।राजवीर सिंह ने महिला सहायता एवं सुरक्षा चक्र से जुड़े टोल फ्री नम्बरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वूमेन पॉवर लाइन के लिए 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 तथा एम्बुलेंस सेवा के लिए 108 टोल फ्री नम्बर पर कॉल करके लाभ लिया जा सकता है। साथ ही बताया कि यदि कोई व्यक्ति अपने घर में या पड़ोस में घरेलू हिसा करता है तो यह एक कानूनी अपराध है। हमें इसकी शिकायत संबंधित नंबर पर करनी चाहिए जिससे उस जघन्य अपराध को रोक जा सके। इसके लिए हमें शिक्षित और जागरूक होने की आवश्यकता है।
दियोरिया कलां : मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। प्रभारी निरीक्षक संजीव उपाध्याय ने मधवापुर में महिलाओं एवं छात्राओं के साथ छेड़छाड़ अभद्रता करने की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाल कर अभियान की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं तथा छात्राओं को वुमेन हेल्पलाइन नंबर 1090, यूपी डायल 112, तथा एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर 102,108 की जानकारी दी।