Move to Jagran APP

बाजार में होली की खरीदारी को उमड़ी भीड़

शहर का बाजार होलीमय हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 01:12 AM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 01:12 AM (IST)
बाजार में होली की खरीदारी को उमड़ी भीड़
बाजार में होली की खरीदारी को उमड़ी भीड़

जेएनएन, पीलीभीत : शहर का बाजार होलीमय हो गया है। होली के लिए खरीदारी करने को लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोग रंग,गुलाल, पिचकारी के साथ ही कपड़ों तथा अन्य वस्तुओं की खरीद करने में जुटे हैं। दिन में तो ग्रामीण क्षेत्रों के आने वाले लोगों से बाजार गुलजार रहता है और सायं को शहर के लोग परिवार सहित खरीदारारी के लिए बाजार में जा पहुंचते हैं।

loksabha election banner

होली का पर्व अब दूर नहीं रह गया है। ऐसे में बाजार में होली की रौनक चारो ओर दिखाई दे रही है। स्थाई दुकानों के साथ ही सड़कों के किनारे तमाम अस्थाई दुकानें सजी है। इन पर रंग-गुलाल, पिचकारी के साथ ही अन्य सामान खूब बिक रहा है। मुख्य बाजार में कपड़ों की दुकानों पर ज्यादा भीड़ नजर आती है। लोग अपनी पसंद के फैशनेबल वस्त्र खरीदने के लिए उमड़ रहे हैं। युवाओं के लिए बाजार में इस बार मिलिट्री कलर के टाइजर और शर्ट का क्रेज ज्यादा है। दुकानदारों के अनुसार सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के कारण इस तरह के वस्त्रों की डिमांड बढ़ी है। रेडीमेड गारमेंट्स तैयार करने वाली कंपनियों के इसी कारण इन वस्त्रों की रेंज बाजार में उतार दी है। भगवा कलर की शर्ट भी युवाओं की खास पसंद बन रही है।

होली पर्व पर चीनी उत्पादों का करें बहिष्कार: शर्मा

जागरण संवाददाता, पीलीभीत: मैथिल ब्राह्मण सभा की मुहल्ला तखान स्थित कैंप कार्यालय मंडल संप्रेक्षक पंकज शर्मा के आवास पर हुई बैठक में होली पर्व पर चीन निर्मित उत्पादों का बहिष्कार करने आह्वान किया गया। बैठक में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक गायत्री परिवार के ट्रस्टी डॉ. दीनदयाल शर्मा ने कहा कि समाज के सभी लोग होली के पर्व पर किसी भी प्रकार के चीन निर्मित उत्पादनों का बहिष्कार कर भारतीय उत्पादनों को अधिक से अधिक प्रयोग करें जिससे देश की मुद्रा देश में ही रहेगी व अर्थ व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी से होली का पर्व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने को कहा। इस मौके पर बार संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष बाबूराम शर्मा एडवोकेट ने सभी लोगों को चायनीज उत्पादों का बहिष्कार करने की शपथ दिलाई।

बैठक में संयुक्त बार संघ के पूर्व महासचिव महेश चंद्र शर्मा एडवोकेट ने कहा कि समाज के लोग होली के पावन पर्व पर मांसाहार व शराब का त्याग कर खुले दिल से शांति एवं प्रेम के साथ होली का पर्व मनाएं। सभा के जिला सचिव भगवान दास शर्मा एडवोकेट ने सभी लोग अभाव ग्रस्थों के साथ उनका दुख दर्द बांटने का प्रयास करते हुए होली का पर्व बिना भेदभाव के मनाएं। संप्रेक्षक पंकज शर्मा ने कहा कि रंगों के पर्व होली को मनाने के साथ ही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक मतदान पर्व में भी अधिक से अधिक मतदान कर एक जागरूक व जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग कर अर्थव्यवस्था को बनाने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि वैवाहिक परिचय सम्मेलन 24 मार्च को बरेली में होने जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक अपनी भागीदारी करें। बैठक में विक्रमादित्य, रवि मैथिल, विनय शर्मा, विपिन शर्मा, शरद शर्मा, गिरीश चंद्र शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, बब्लू शर्मा, राजेश शर्मा, हरीश शर्मा, हरीश शर्मा, प्रशांत शर्मा, अरविद शर्मा, सुधीर शर्मा, जितेंद्र शर्मा, मुन्नालाल शर्मा, निर्मला शर्मा, ज्योति शर्मा, हिमांशु शर्मा, ओम मैथिल, हर्षित शर्मा, विनोद शर्मा, बंटी शर्मा, रामदास शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.